
Foods To Avoid In Joint Stiffness In hindi: एक समय तक यही माना जाता था कि जोड़ों में दर्द सिर्फ बुजुर्ग लोगों को होता है। जबकि, काम का प्रेशर, बढ़ता पल्यूशन स्तर और खराब जीवनशैली ने कई तरह की बीमारियों का रिस्क बढ़ा दिया है। अब कम उम्र के लोगों को भी जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी परेशानियां होने लगी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करके आप कई तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। इसी तरह, हेल्दी डाइट भी बीमारियों के लक्षणों को कम करने में अहम भूमिका निभाती हैं। सिर्फ यही जानना काफी नहीं होता है कि डाइट में क्या चीजें शामिल करें, बल्कि क्या न खाएं यह भी मायने रखता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि जोड़ों में अकड़न (What Foods Cause Stiffness In The Body) होने पर किस तरह की चीजों को डाइट से निकाल बाहर करना चाहिए। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
जोड़ों में अकड़न या जॉइंट पेन में क्या नहीं खाना चाहिए?- Which Food To Avoid In Joint Stiffness In Hindi
न खाएं अंडा- Avoid Eggs
सर्दियों में अंडा खाना बहुत अच्छा होता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम से बचाव भी होता है। लेकिन, जोड़ों में अकड़न के लिए अंडे खाना सही नहीं है। अंडे की वजह से जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द भी बढ़ जाता है। अगर आपको ठंड के मौसम में अंडा खाना ही है, तो इसका पीला भाग खाने से बचें। अंडे के पीले भाग में एराकिडोनिक एसिड होता है। यह शरीर में सूजन को ट्रिगर कर सकता है। यही नहीं, अंडे में सेचुरेटेड फैट भी पाया जाता है, जो कि दर्द को बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें: किसी भी उम्र में जोड़ों का दर्द बढ़ाते हैं हेल्दी लगने वाले ये 5 फूड, जानें किन चीजों के सेवन से कम होगा दर्द
डेरी प्रोडक्ट से बचें- Do Not Eat Dairy Product

Nasabone वेबसाइट के अनुसार, "अंडे की ही तरह, जोड़ों के दर्द या अकड़न से गुजर रहे लोगों को डेरी प्रोडक्ट या दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे तो रोज एक गिलास दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना (Is Milk Good For Stiff Joints?) जाता है। दूध में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन, कैल्शिय, फोसफोरस जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इन्हें हड्डियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। लेकिन, प्रोटीन सूजन और जोड़ों में दर्द की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। इसके अलावा, दूध के कई प्रोडक्ट, जैसे बटर में काफी ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है। हालांकि, यह व्यक्ति दर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है कि उसे यह सूट करता है क्या नहीं। अपने डॉक्टर की सलाह पर आप दूध से बने प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं।"
इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से रहते हैं परेशान तो खाना शुरू कर दें ये 5 फूड्स, मिलेगा छुटकारा
तले-भुने से दूर रहें- Ignore Fried Food

सर्दी में तला-भुना खाने का अपना ही मजा होता है। गर्मा-गर्म चाय के साथ पकोड़ों को एंज्वॉय करना सबको बहुत अच्छा लगता है। लेकिन, यह जोड़ों में हो रही अकड़न के लिए सही नहीं है। तली-भुनी चीजों में काफी ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है और ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसी चीजें जोड़ों में दर्द को बढ़ावा देती हैं। तले-भुने की तुलना में बेक्ड या ग्रिल्ड चीजें खाई जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस के मरीजों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए ये 10 फूड्स, बढ़ सकती हैं परेशानियां
मीठी चीजें न खाएं- Do Not Eat Sugar
स्वास्थ्य के लिए मीठी चीजें खाना बिल्कुल सही नहीं है। मीठा खाने से मोटापा बढ़ता है। मोटापा कई तरह की बीमारियों की वजह होता है। मोटापा, जोड़ों में हो रही अकड़न को भी बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि मीठे से दूर रहें या फिर सीमित मात्रा में मीठा खाएं।
नमक का सेवन सीमित करें- Limit Salt Intake
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको नमक का सेवन भी सीमित करना चाहिए। वैसे भी नमक का अति सेवन स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। सीमित मात्रा में नामक का सेवन करने से आर्थराइटिस का रिस्क भी कम होता है। दरअसल, नमक का सेवन कम मात्रा में करने से कैल्शियम लॉस कम होता है। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions
जॉइंट पेन में क्या नहीं खाना चाहिए?
जॉइंट पेन होने पर रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और हाई सॉल्ट जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए।
गठिया में कौन सी दाल नहीं खाना चाहिए?
गठिया दर्द होने पर व्यक्ति को राजमा, चना जैसी दालें खाने से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik
Read Next
अनानास के छिलके उबालकर इसका पानी पीने सेहत को मिलते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version