
Foods to Avoid at Night in Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। जो व्यक्ति पूरी नींद लेता है, वह अन्य लोगों की तुलना में अधिक स्वस्थ होता है। इसके लिए एक व्यक्ति को प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद जरूरी लेनी चाहिए। लेकिन कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में नींद की कमी की वजह से आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। एक व्यक्ति की नींद पूरी तब नहीं हो पाती है, क्योंकि उसे रात को अच्छी नींद नहीं मिल पाती है। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है। यह रात को आप क्या खा रहे हैं, इस पर भी निर्भर करता है। अगर आपको भी रात में अच्छी नींद नहीं आ रही है, तो आपको रात को सोते समय कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए, जानते हैं इस चीजों के बारे में-
रात को सोते समय न खाएं ये चीजें- Foods to Avoid at Night for Good Sleep in Hindi
1. कैफीन
रात को सोते समय कभी भी कैफीन वाले खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए आपको रात में सोते समय चाय और कॉफी पीने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं, आइसक्रीम और डेसर्ट्स में भी कैफीन पाया जाता है। कैफीन युक्त चॉकलेट खाने से भी परहेज करें। अगर आप रात को कैफीन नहीं लेंगे, तो काफी अच्छी नींद आ सकती है।
2. एसिडिक फूड
रात को एसिडिक फूड खाने से भी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको रात में सोते समय कभी भी एसिडिक फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को सोते समय आपको खट्टे फलों का जूस, कच्चा प्याज, टोमैटो सॉस जैसे खाद्य पदार्खों का सेवन करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं रात को पिज्जा खाना भी नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- अच्छी और गहरी नींद के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
3. हैवी फूड्स
रात को हमेशा हल्का खाने की सलाह दी जाती है। आपको रात के समय कभी भी हैवी फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। हैवी फूड्स से आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। साथ ही, पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है। इसे पचने में अधिक समय लगता है। इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। साथ ही, पेट दर्द और ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए रात में फ्राइड चीजें जैसे बर्गर आदि का सेवन न करें।
4. लिक्विड डाइट
रात को लिक्विड डाइट लेने से भी पूरी तरह से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आप रात को सोते समय लिक्विड वाली चीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आपको बार-बार पेशाब के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए रात को कभी भी तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। आपको रात को पानी पीने से भी बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- रात में बार-बार खुल जाती है नींद तो लें स्लीप थेरेपी, जानें इसके फायदे
5. एल्कोहल
रात को सोते समय एल्कोहल का सेवन करने से भी नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको रात को कभी भी एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। एल्कोहल आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। इससे आपको बार-बार पेशाब के लिए भी जाना पड़ सकता है। एल्कोहल नींद चक्र को बाधित करता है। शराब पीने के बाद खर्राटे आ सकते हैं और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version