सर्दियों में ये फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका कोलेस्ट्रॉल, कम करें सेवन

Foods that can increase cholesterol In Hindi: ये फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में ये फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका कोलेस्ट्रॉल, कम करें सेवन


Foods that can increase cholesterol In Hindi: सर्दियां आते ही लोग तला-गुना खाना अधिक शुरू कर देते हैं। जिस कारण कई बार कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर दिल संबंधित परेशानियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। कई लोग सर्दियों में बिना सोचे समझे कई चीजें खाते हैं। इन फूड्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई बीमारियां होने का खतरा होता हैं। ऐसे में इन फूड्स को खाने से बचें। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में, जिन्हे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। 

जंक फूड

जंक फूड शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते है। इसके सेवन से मोटापा बढ़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी तेजी से बढ़ता है। अधिकतर जंक फूड मैदा और कई तरह के मसालों से बनता है। जिन्हे खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। 

फ्राई फूड

फ्राई फूड शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते है। इनके सेवन से मोटापा बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का डर बना रहता हैं। ये फूड्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के साथ दिल संबंधित परेशानियों को भी बढ़ाते हैं। फ्राई फूड खाने से पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। नियमित सेवन से कब्ज की परेशानी रहने लगती है।

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। प्रोसेस्ड मीट दिल संबंधित परेशानियों को बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को भी खराब कर देते हैं। प्रोसेस्ड मीट खाने से वजन भी तेजी से बढ़ता है। प्रोसेस्ड मीट में पड़ने वाली सॉसेस शरीर को कई तरह से नुकसान करती है।

इसे भी पढ़ें- शादी से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 4 चीजें जो लाएंगी चेहरे पर नैचुरल ग्लो

aloe vera

मिठाई

ज्यादा मिठाई का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। मिठाई में भरपूर मात्रा में शुगर और सेचुरेटेड फैट्स आदि पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इनके ज्यादा सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के साथ दिल संबंधित बीमारियां भी होने का खतरा बढ़ता हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने से रोकने के लिए केक, कुकीज और मिठाई आदि खाने से बचें। 

डेयरी प्रोडक्ट्स

जी हां, ज्यादा मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से दिल संबंधित बीमारिया होने का खतरा रहता हैं।  फुल फैट वाले दही और दूध में सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है। जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकने के लिए नॉन फैटी दूध और दही खाएं। 

ये सभी फूड्स सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में इन फूड्स से दूरी बनाएं। अगर आपको बीमारी या एलर्जी की परेशानी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही दवाई का सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में रोज खाएं एक सेब, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer