
High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल, लिवर द्वारा निर्मित एक मोमी या फैट जैसा पदार्थ है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए रक्त कोलेस्ट्रॉल होना बहुत जरूरी होता है। शरीर में हार्मोन बनाने और फैटी युक्त खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत पड़ती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का सामान्य स्तर होना जरूरी होता है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर व्यक्ति को बीमार बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। दुनियाभर में एक तिहाई इस्केमिक हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण होता है।
सीडीसी के आंकड़ों की बात करें, तो 2017 से 2020 तक, अमेरिकी वयस्कों में 20 या उससे अधिक उम्र के 86.4 मिलियन वयस्कों को हाई कोलेस्ट्रॉल था। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल का कोई लक्षण नहीं होता है। इसलिए कई लोगों को बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का पता तक नहीं चल पाता है। कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाकर ही, उच्च या निम्न कोलेस्ट्रॉल का पता किया जा सकता है। हालांकि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको कुछ ऐसे आम लक्षणों का अनुभव हो सकता है, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए, केयरपोर्ट के संस्थापक डॉ. अपूर्व सावंत से जानते हैं-

क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉ. अपूर्व सावंत बताते हैं, 'अधिकतर लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल का कोई लक्षण नजर नहीं आता है। अगर किसी व्यक्ति को उच्च कोलेस्ट्रॉल है, तो वह तब तक इसके लक्षणों का अनुभव नहीं करेगा, जब तक कि उसके शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की वजह से कोई अन्य समस्याएं पैदा न हो। यहीं वजह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर भी माना जाता है। यानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर लक्षणों का अनुभव नहीं होगा और व्यक्ति की जान तक जा सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने के लिए रक्त जांच जरूर करवाना चाहिए।'
इसे भी पढ़ें- क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
सुबह उठने के बाद शरीर में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण
- डॉ. अपूर्व सावंत बताते हैं, 'शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपको आंखों की चारों तरफ मस्से की तरह पीले रंग का उभार देखने को मिलता है। इसे मेडिकल टर्म में जैंथेलस्मा कहा जाता है। ये गांठें फैट की वजह से होती है, जो बढ़े हुए कोलेस्ट्रल का संकेत देती है।'
- इसके अलावा, त्वचा पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत देखने को मिल सकते हैं। फैट की गांठें आपके चेहरे या शरीर पर भी दिखाई दे सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर माना गया है। ऐसे में इससे बचने के लिए समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। इससे आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रख सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version