शादी से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 4 चीजें जो लाएंगी चेहरे पर नैचुरल ग्लो

Pre Wedding Skin Care For All Skin Type: शादी से पहले स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए इन 4 चीजों को चेहरे पर आसानी से लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शादी से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 4 चीजें जो लाएंगी चेहरे पर नैचुरल ग्लो

Pre Wedding Skin Care For All Skin Type: लड़कियां अपनी शादी की तैयारियां कई महीने पहले ही शुरू कर देती हैं। हर लड़की की ये चाहत होती हैं कि वह शादी के मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आए। कई लड़कियां शादी में खूबसबूरत दिखने के लिए कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं। ये मेकअप प्रोडक्ट्स कुछ समय, तो चेहरे को निखारने में मदद करते है। लेकिन कुछ समय बाद चेहरा वैसे ही डल नजर आने लगता है। ऐसे में चेहरे को खूबसूरत और नैचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से स्किन पर अंदरूनी खूबसूरती बनी रहती है और इनके इस्तेमाल से चेहरा पर किसी तरह का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइए जानते हैं शादी से पहले चेहरे पर क्या लगाएं।

नींबू और शहद

चेहरे के ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए नींबू और शहद का प्रयोग करें। इन दोनों का इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच के नींबू में एक चम्मच शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक लगाने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आता है और दाग-धब्बों की समस्या भी दूर होती हैं। 

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को हाथ में लेकर चेहरे की मसाज करें। 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करने के बाद आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। आप चाहें, तो एलोवेरा जैल को रातभर भी लगा के सो सकते है।

Aloevera

खीरे का रस

खीरे का रस स्किन को हाइड्रेट करके स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे का रस निकालें। अब इस रस को रूई की सहायता से चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। खीरे का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है और स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है।

इसे भी पढ़ें- Salt Side Effects: ज्यादा नमक खाने से शरीर को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

नारियल तेल

नारियल तेल गुणों का खजाना है। इसको चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनने के साथ चेहरे की झुर्रियां खत्म होती हैं और दाग-धब्बे भी आसानी से दूर होते हैं। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए आधा चम्मच नारियल तेल को लेकर हल्के हाथ से चेहरे की 5 तक मसाज करें। 30 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। आप चाहे, तो इसे रातभर के लिए भी लगा कर सो सकते है।

शादी से पहले चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इनका उपयोग करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer