Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Multani Mitti And Lemon Juice Benefits: मुल्तानी मिट्टी और नींबू के फायदे तो कई होते हैं, लेकिन इसे कैसे लगाएं यह नहीं पता होता है। यहां जानें सबकुछ।

Multani Mitti And Lemon Juice Benefits For Face: मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस, यह कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये दोनों ही सामग्रियां कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। नींबू के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता  है, साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह कोलेजन प्रोटीन को बढ़ावा देने में मदद करता है। वहीं मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा को ठंडक प्रदान करती है। साथ ही त्वचा के लिए एक नेचुरल फेस पैक के रूप में काम करता है। इसमें भी एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही नेचुरल मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। जब आप मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का साथ में चेहरे पर प्रयोग करते हैं, तो इससे त्वचा को अद्भुत फायदे मिलते हैं।

लेकिन सवाल यह उठता है कि मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस चेहरे पर कैसे लगाएं? अगर आप भी इसका जवाब ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि त्वचा की समस्याएं दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का प्रयोग करना बहुत आसान है। आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू के रस का फेस पैक (Multani Mitti And Lemon Face Pack) बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इस लेख में आपको इससे त्वचा को मिलने वाले 5 फायदे बता रहे हैं।

Multani Mitti And Lemon Face Pack Benefits In Hindi

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेस पैक के फायदे- Multani Mitti And Lemon Face Pack Benefits In Hindi

  1. झुर्रियां होंगी दूर: यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करेगा, यह बुढ़ापे में देरी करने में मदद करेगा।
  2. कील-मुंहासे कम होंगे: अगर आप नियमित चेहरे पर यह फेस पैक लगाएं तो इससे जल्द मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है।
  3. त्वचा में निखार आएगा: चेहरे के दाग-धब्बे यह फेस पैक साफ करेगा। साथ ही चेहरे का कालापन भी दूर करेगा और त्वचा में निखार लाएगा।
  4. त्वचा की एलर्जी ठीक होगी: अगर त्वचा पर खुजली, चकत्ते, सनबर्न या टैनिंग की समस्या है तो इस फेस पैक को लगाने से जल्द दूर होगी।
  5. त्वचा कोमल बनेगी: जिन लोगों की त्वचा ड्राई है या अधिक ऑयली है तो यह फेस पैक दोनों के लिए लाभकारी है, यह आपकी मुलायम और कोमल त्वचा पाने में मदद करेगा।

इसे भी पढें: कच्चे दूध से चेहरा कैसे साफ करें? जानें प्रयोग का तरीका और फायदे

इसे भी पढें: मुल्तानी मिट्टी और हल्दी फेस पैक दूर करता है ये 3 समस्याएं, जानें कैसे बनाएं और लगाएं

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का फेस पैक कैसे बनाएं- How To Make Multani Mitti And Lemon Face Pack

एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालें, फिर इसमें 2-3 चम्मच नींबू का रस डालें। फिर इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं, आप चाहें तो इसमें चंदन पाउडर और गुलाब जल भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, आप चाहें तो आप गर्दन और कान पर इस पेस्ट को अप्लाई कर सकते हैं। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। अब ठंडे पानी से धो लें, उसके बाद तौलिए की मदद से थपथपाकर सुखा लें। अच्छी तरह सूख जाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे, जानें कैसे लगाएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 18, 2022 13:30 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content