Foods For Healthy Pregnancy In Winters: गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए खास होता है। इस समय महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर मौसम सर्दी का हैं, तो इस मौसम में प्रेग्नेंट महिला को खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए क्योंकि सर्दी में चलने वाली हवा आपको जल्दी बीमार कर सकती हैं। ऐसे में सर्दी से बचाव के साथ इस मौसम में महिलाओं को कई तरह के फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस समय बाजार में कई तरह की सब्जियां और फल आसानी से मिल जाते हैं, जो शरीर के लिए हेल्दी होने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं। इस फूड्स के सेवन से महिलाएं हेल्दी होने के साथ भ्रूण को भी पोषण मिलता है। सर्दियों के समय महिलाओं को किन फूड्स का सेवन करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
मछली
मछली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। सर्दी में प्रेग्नेंट महिला को डाइट में मछली का सेवन अवश्य करना चाहिए। मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बच्चे के मस्तिष्क और आंखों के विकास में सहायता करते हैं। प्रेग्नेंट महिलाएं मछली को ग्रिल करके खा सकती हैं।
दालें
प्रेग्नेंसी के समय महिला को हेल्दी रहने के लिए डाइट में बीन्स, छोले, सोयाबीन और मूंगफली आदि का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से महिला के शरीर को ताकत मिलने के साथ बच्चे का विकास भी ठीक ढ़ंग से होता है। इन फूड्स में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, फोलेट और कैल्शियम पाया जाता है, जो शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है।
हरी मटर
गर्भावस्था के समय महिला को हरी मटर का सेवन करने से फोलिक एसिड मिलता है, जो बच्चे में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के जन्म दोषों को रोकने में मदद करता है। हरी मटर को कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है। इसके सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट मिल्क भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद
मेथी के पत्ते
मेथी के पत्ते शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसमें आयरन पाया जाता है, जो शरीर को एनीमिया से बचाता हैं। मेथी की पत्तियों में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं, जो स्वस्थ गर्भावस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसके सेवन से कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलती है।
शकरकंद
सर्दी में शकरकंद खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। इसमें विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में होता है जो भ्रूण की वृद्धि और विकास में सहायता करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ त्वचा और आंखे भी हेल्दी रहती हैं।
सर्दियों के दौरान प्रेग्नेंट महिला को इन फूड्स का सेवन करना चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूरी खाने चाहिए ये 5 फल, मां और बच्चा दोनों की सेहत के लिए होते हैं लाभकारी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version