Doctor Verified

हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी होगा बचाव

Foods To Prevent Health Issues: प्रकृति में कई ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं, जो हमारी सेहत के लिए जड़ी-बूटियों का काम करते हैं। जानें इस फूड्स के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
हेल्दी रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी होगा बचाव

What Foods Prevent Health Problems: खराब खानपान और जीवनशैली कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकते हैं। इसके कारण, शरीर को आंतरिक तौर पर नुकसान होता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में लोग दवाओं के सेवन की आदत बना लेते हैं। कुछ लोगों के लिए तो दवाओं के बिना जीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन बीमारियों से लड़ने और पोषण की कमी पूरा करने के लिए भी सही खानपान जरूरी है। हमारी प्रकृति में कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जो बीमारी को ठीक करने में मददगार होते हैं। इनके सेवन से बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। आइये इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ चैताली राठौर (BAMS) से जानें इनके बारे में। 

diet

कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में फायदेमंद हैं ये चीजें- Foods that Works as Natural Remedies

मूंग दाल- Moong Dal

हरी मूंग दाल थायराइड, पित्त असंतुलन, वजन घटाने में मददगार होती है। आप सब्जी या अन्य व्यंजन में मूंग दाल मिलाकर बना सकते हैं। आप मूंग दाल का चीला बनाकर भी खा सकते हैं। 

पपीता- Papaya

पपीता कब्ज की समस्या के लिए सबसे बेहतरीन फल है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट भी कर सकते हैं।

काला नमक- Black Salt

काला नमक गैस्ट्रिक समस्याओं में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

इसे भी पढ़ें- स्वस्थ और सेहतमंद रहना है तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

आंवला- Amla 

आंवला के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह एक नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में काम आता है। इसके अलावा, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए भी आंवला फायदेमंद है। 

गाय का घी- Cow Ghee

गाय का घी मेमोरी, एलर्जी, पाचन तंत्र, बोन हेल्थ, जैसी कई समस्याओं में असरदार होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा होता है। त्वचा और बालों पर ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 

करी पत्ता- Curry Leaves

करी पत्ते हेयर हेल्थ, लीवर हेल्थ, एनीमिया और त्वचा संबंधित समस्याओं में फायदेमंद होता है। यह ब्लड को साफ करता है और बॉडी को डिटॉक्स में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- डाइट को पौष्टिक बनाने के लिए हर मील में शामिल करें ये 4 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी

धनिया के बीज- Coriander Seeds

धनिया के बीज पित्त दोष को संतुलित करते हैं और अम्लता को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

लौकी- Ash Gourd 

लौकी याददाश्त ठीक रखने और वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा काम करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। इसका सेवन आप सब्जी या सूप के रूप में भी कर सकते हैं।

मोरिंगा- Moringa

मोरिंगा हमारे शरीर के लिए प्राकृतिक जड़ी-बूटी की तरह काम करता है। यह शरीर में दर्द कम करता है और बोन्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। शरीर में सूजन कम करने के लिए भी यह असरदार है। मोरिंगा को आप सूप के तौर पर पी सकते हैं।

खजूर- Dates

पुरुषों और महिला में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के लिए खजूर बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन नैचुरल स्वीटनर की तरह भी किया जा सकता है। 

इन चीजों को डेली डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। ये चीजें किसी भी स्वास्थ्य समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगी। 

Read Next

प्री-डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का ये डाइट प्लान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज से होगा बचाव

Disclaimer