Expert

प्री-डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का ये डाइट प्लान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज से होगा बचाव

अगर प्री-डायबिटीज को समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह डायबिटीज होने का कारण बन सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये खास डाइट प्लान।  
  • SHARE
  • FOLLOW
प्री-डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का ये डाइट प्लान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज से होगा बचाव


Diet Plan For Pre Diabetes: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिन्हें समय पर कंट्रोल किया जा सकता है। हमारे लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही एक समस्या है प्री-डायबिटीज। प्री-डायबिटीज की समस्या में शरीर में ग्लूकोज सीमा से अधिक हो जाता है। इसके कारण ब्लड शुगर लेवल भी असंतुलित रहता है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह डायबिटीज का कारण भी बन सकता है। बॉडी में ग्लूकोज को बैलेंस करके आप डायबिटीज के खतरे से बच सकते हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट दोनों को हेल्दी बनाना जरूरी है। प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए एक सही डाइट प्लान फॉलो करना फायदेमंद होता है। किसी स्वास्थ्य समस्या को हेल्दी डाइट के जरिए कैसे कंट्रोल किया जाए इस बारे में जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में हम आपके साथ अलग-अलग बीमारी के लिए डाइट प्लान शेयर करते हैं। इन डाइट प्लान को डॉक्टर और डायटिशियन द्वारा बनाया जाता है। इस लेख में आज हम आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानेंगे कि प्री-डायबिटीज में किस तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए। 

diabetes

प्री-डायबिटीज में फॉलो करें ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Diet Plan To Manage Pre Diabetes

पहला दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप दाल का दलिया ले सकते हैं। इसे ढ़ेर सारी सब्जियां डालकर बनाएं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप जौ के आटे से बनी रोटी के साथ सब्जी खा सकते हैं। इसके साथ, सलाद खाना न भूलें। 

डिनर में क्या खाएं? 

डिनर में आप क्विनोआ के साथ कोई सब्जी या दाल ले सकते हैं। इसमें एक कटोरी सलाद भी एड करें। 

दूसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में एग और टोस्ट खा सकते हैं। इसे बिना बटर के सेकें और मल्टीग्रेन ब्रेड ही इस्तेमाल करें। 

लंच में क्या खाएं?

दोपहर में आप सोयाबीन की सब्जी के साथ जौ की रोटी खा सकते हैं। इसके साथ एक छोटी प्लेट सलाद जरूर खाएं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में आप पनीर या टोफू सेलेड बनाकर खा सकते हैं। इसमें कई सारी सब्जियां एड करना न भूलें। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

तीसरा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप पोहा या दाल दलिया खा सकते हैं। इसमें कई सारी सब्जी जरूर डालें।

लंच में क्या खाएं?

लाल मसूर दाल के साथ सलाद और जौ की रोटी लीजिये।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में साबुत मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। 

चौथा दिन 

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

ब्रेकफास्ट में आप पनीर के साथ रागी डोसा खा सकते हैं

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप जौ के आटे की रोटी के साथ कोई सब्जी और साबुत मूंग दाल ले सकते हैं।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में वेजिटेबल ओट्स ले सकते हैं। इसके साथ सलाद जरूर खाएं।

पांचवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में दाल वाली रोटी के साथ बिना चीनी वाली चाय ले सकते हैं।

लंच में क्या खाएं?

लंच में क्विनोआ के साथ मूंग दाल खा सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

रात के खाने में आप पनीर, टोफू या मिक्स वेज सेलेड खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का बताया ये 7 दिनों का डाइट प्लान

छठा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में एग और टोस्ट खा सकते हैं। इसे बिना बटर के सेकें और मल्टीग्रेन ब्रेड ही इस्तेमाल करें।

लंच में क्या खाएं?

लंच में आप जौ के आटे की रोटी के साथ कोई भी सब्जी खा सकते हैं। इसके साथ, सलाद खाना न भूलें।

डिनर में क्या खाएं?

डिनर में साबुत मूंग दाल की खिचड़ी खा सकते हैं। 

सांतवा दिन

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?

नाश्ते में आप वेजिटेबल क्निोआ खा सकते हैं। 

लंच में क्या खाएं?

लंच में सूपी ओट्स के साथ स्प्राउट्स ले सकते हैं। 

डिनर में क्या खाएं?

दाल, जौ और सब्जियों का दलिया खा सकते हैं। 

स्नैक्स में क्या खा सकते हैं? 

स्नैक्स के लिए ग्रीन टी, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, भूने हुए चने या उबले हुए स्प्राउट्स खा सकते हैं। 

इस लेख में हमने जाना कि प्री-डायबिटीज में कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए। इस सीरीज में हम हर बीमारी के लिए डाइट प्लान आपसे शेयर करते हैं। बीमारी और डाइट सीरीज से जुड़े अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं।  

Read Next

टमाटर खाने से हेयर ग्रोथ में मिलेगी मदद, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version