Foods Boiled In Milk In Winter: सर्दियां सेहत बनाने के लिए साल का सबसे अच्छा समय माना जाता है। सर्दियों में बॉडी बनाने और इम्यूनिटी आदि को मजबूत करने के लिए कई चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। सर्दियों में कई लोग सादा दूध पीना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में दूध को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए दूध में उबालकर कई चीजों को खाया जा सकता हैं। ये चीजें खाने से दिमाग भी तेज होगा और मेमोरी भी शार्प होगी। दूध में उबालकर ये चीजें खाने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होगा। कई लोग अंजीर और छुहारा आदि को खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में दूध में उबालकर इन्हें खाने से इनका स्वाद काफी अच्छा हो जाएगा और शरीर मजबूत भी बनेगा। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें सर्दियों के समय दूध में उबालकर आसानी से खाया जा सकता हैं।
खजूर
खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ठंड में दूध में खजूर उबालकर खाने से ये शरीर को गर्म रखता है और मौसमी बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन फास्फोरस और जिंक आदि पाए जाते हैं। दूध में खजूर डालकर पीने से शरीर की थकावट दूर होने के साथ कमजोरी भी दूर होती हैं।
टॉप स्टोरीज़
अंजीर
अंजीर सेहत के लिए बहुत हेल्दी होती है। अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। अंजीर को दूध में डालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। अंजूर में पाए जाने वाला फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है। अंजीर को दूध में मिलाकर खाने से शरीर मजबूत होता है और शरीर गर्म भी रहता है।
छुहारा
छुहारा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। छुहारा का दूध पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। छुहारा का दूध शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता हैं। छुहारा का दूध पीने से पुरुषों में स्टेमिना भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर रोज लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
काजू
काजू खाना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। वहीं काजू का दूध भी पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। सर्दियों में दूध में उबालकर इसको पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। काजू का दूध शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसको नियमित पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती हैं। सर्दियों में इस दूध को पीने से शरीर लंबे समय तक गर्म रहता है।
सर्दियों में दूध में उबालकर इन चीजों को खाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik