हेल्थ के बारे में जानना हर किसी के बस की बात नहीं। हां वो बात अलग है कि डॉक्टर आपके शरीर की गतिविधियां आसानी से बता सकता है। लेकिन आप अपने हाथ की उंगलियों, हथेली, जोड़ों आदि को देखकर कुछ बीमारियों का पूर्व अनुमान, यानी अंदाजा लगा सकते हैं। सुनने में अटपटा सा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। आप अपनी हथेलियों पर होने वाले कई बदलाव देखकर अपनी हेल्थ के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। आपकी हथेली, नाखून आपकी हेल्थ की ओर इशारा करते हैं। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो हमारे हाथ हमारे शरीर के अंदर चल रही गंभीर बिमारियों को भी बता देते हैं। चलिए अब जानते हैं कि हाथ का कौन सा हिस्सा कौन सी बीमारी का संकेत देता है, जिसे आप भी आसानी से जान सकते हैं।
उंगली बताए गठिया का खतरा (Is This A Arthritis)
हाथ की अनामिका उंगली और गठिया का कनेक्शन खास होता है। अगर अनामिका तर्जनी से लंबी होती हैं तो, तो घुटनों में पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) होने की संभावना है। पुरुषों में लंबी अनामिका एक इन-यूटो टेस्टोस्टेरोन बढ़ने का संकेत देते हैं। वहीं महिलाओं में ये संकेत गठिया होता है। इसके लिए आप जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
टॉप स्टोरीज़
नाखून भी बताएं बीमारी (Maybe It Is Fungul Infection)
नाख़ून हमारे स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। नाखूनों के रूप और रंगत से बिमारी का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके नाखूनों के पास हरा और पीला रंग है, ये एक फंगल इंफेक्शन हो सकता है। आप इसके लिए एंटी फंगल (Antifungal)का उपचार कर सकते हैं। पीले नाख़ून फेफड़ों की बीमारी की ओर इशारा करते हैं। अगर नाखून लाइन के नीचे भूरे रंग के निशान और छोटे डेंट हैं तो सोरायसिस का खतरा भी हो सकता है। अगर आप अपने नाखूनों के रंग में कोई परिवर्तन देखते हैं तो, आपको डॉक्टर सर जरुर परामर्श लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- सेहतमंद रहना है तो खाना खाने के बाद कभी न करें ये 5 काम
पकड़ बताए दिल की ताकत (Your Heart Is In Danger)
खराब खान-पान और लाइफस्टाइल हमारे दिल को बीमार कर सकती है। यदि दिल की बीमारी का पता सही समय पर नहीं लगे तो दिल के दौरे या स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं की मानें तो हाथ के पकड़ सभी (Strong Muscles) मांसपेशियों की ताकत और फिटनेस का एक मार्कर है। हाथ की पकड़ कमजोर है तो समझिये दिल भी कमजोर हो रह है। इसके लिए एरोबिक या व्यायाम कर सकते हैं।
लाल हथेली पर भी दें ध्यान (Symptoms Of Unhealthy Liver)
लाल हथेली लीवर से जुड़ी बिमारी की ओर संकेत देते हैं। लीवर से जुडी कई समस्याएं सामने आती हैं, जिससे हार्मोन असंतुलन हो जाता है। अगर आपकी हथेली लाल हो रही है या लाल पन कलाई के बाहरी किनारे से अंगूठे के आस-पास छोटी उंगली तक है। तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
अगर लीवर बीमार पड़ रहा है तो नाखूनों की सफेदी भी आपको शुरुवाती लक्षण बताते हैं। ये प्रोटीन की कमी और पीलिया (protein deficiency or jaundice) के भी लक्षण होते हैं। वैसे लाल हथेली थायरॉयड और कभी-कभी गर्भावस्था का एक लक्षण भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- खानपान ही नहीं, ये चीज भी खराब कर रही है आपका लिवर
हाथ का कांपना भी बीमारी का लक्षण (It Indicates A Tremor Disorder)
अगर आपके हाथों में कपकपी है तो ये पार्किंसंस (Parkinson’s problem) रोग का लक्षण हो सकता है। ये आपको दवाओं के साइडइफेक्ट से भी हो सकता है। ये समस्या ज्यादा परेशानी का सबब नहीं बनती। पार्किंसंस से लगभग 80 फीसदी लोग ग्रसित हैं। इस समस्या से आप निजात पा सकते हैं अगर आप सही इलाज लें।
यदि आपको भी अपने हाथों में इनमें से कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो, आपको डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की जरूरत भी आपको है। आपके हाथ आपको बिमारियों से जुड़े छोटे संकेत देते हैं। लेकिन ये संकेत बड़ी समस्या में बदले इससे पहले आपको सतर्क हो जाना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें, ये छोटे संकेत एक स्पष्ट संकेत हैं कि आप ठीक नहीं हैं। सही रोकथाम इलाज से बेहतर है।
Read More Articles On Other Diseases in Hindi