हम खाना खाते हैं क्योंकि ये हमारे जीने के लिए जरूरी है। खाने से हमारे शरीर और दिमाग के विकास के लिए जरूरी तत्व मिलते हैं और ये हमारे अंगों को काम करने के लिए ऊर्जा देता है। खाना खाने के दौरान और खाने के बाद शरीर में कई तरह की क्रियाएं शुरू हो जाती हैं जो इस खाने से ऊर्जा, विटामिन्स, खनिज तत्व आदि को अलग करने में मददगार होती हैं। कई बार हमारी कुछ गलतियों की वजह से खाने के बाद इसे पचाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अगर ये काम आपकी आदत में शुमार हैं तो इससे समय के साथ गंभीर रोग भी हो सकते हैं। इसलिए खाने के बाद अगर आप भी करते हैं ये काम तो आज ही अपनी आदतें बदल दीजिए।
धूम्रपान
स्मोकिंग सेहत के लिए हानिकारक है ये तो आप भी जानते होंगे मगर डॉक्टर्स का कहना है कि खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करना सामान्य धूम्रपान के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खतरनाक है। इससे फेफड़ों के कैंसर के अलावा लिवर का कैंसर, मुंह का कैंसर, पैंक्रियाटाइटिस, प्लूरिसी आदि रोगों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें:- ज्यादा पसीना आने से परेशान हैं तो बदलें अपनी ये 5 आदतें
टॉप स्टोरीज़
नहाना
खाने के तुरंत बाद नहाना भी सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा सकता। इससे हमारी पाचन क्रिया गड़बड़ हो सकती है और शरीर का तापमान प्रभावित होता है। दरअसल खाना खाने के बाद इसे पचाने के लिए शरीर को पर्याप्त ऊर्जा की जरूरत होती है। इसके लिए पेट के आसपास के हिस्से का सारा ब्लड इकट्ठा होकर उसे इस काम के लिए ऊर्जा देता है। ऐसे में अगर आप नहाते हैं तो ब्लड को पहले शरीर का तापमान नियंत्रित करने का काम करना पड़ता है और भोजन बिना पचे ही रह जाता है।
फलों का सेवन
अलग-अलग फलों को पचने में अलग-अलग समय लगता है। इसलिए अगर आपको फल खाना है तो इसे खाने का सही समय खाने के एक घंटे पहले या दो घंटे बाद का है। अगर आप खाने के तुरंत बाद फल खाते हैं तो ये ठीक से पचते नहीं हैं और इनमें मौजूद पोषक तत्वों का लाभ आपको पूरी तरह नहीं मिल पाता है। इसलिए कभी भी खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन न करें।
इसे भी पढ़ें:- नजरअंदाज न करें, आपकी सुस्ती हो सकती है इन 5 बीमारियों का संकेत
चाय या कॉफी का सेवन
चाय में एसिडिक गुण होते हैं और खाने के तुरंत बाद चाय पीने से ये आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है। चाय में मौजूद एसिड आपके द्वारा खाने में ली गई प्रोटीन्स को पचाने में बाधा बनता है। जिससे खाने में ली गई प्रोटीन्स आपको नहीं मिल पाती हैं। इसके अलावा खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर आयरन को ठीक तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। इसकी वजह से अपच और बदहजमी भी हो सकती है। इसलिए खाने खाने के एक घंटा पहले और बाद में चाय का सेवन न करें।
खाने के बाद सोना
खाने के तुरंत बाद लेटना या सोना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इससे आपका भोजन पचने में परेशानी होती है और आपका मोटापा भी बढ़ने लगता है। कई बार आपने महसूस किया होगा कि जब आप खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं तो उठने के बाद भी आपका पेट आपको भरा हुआ महसूस होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो खाना पचा ही नहीं होता। इसलिए खाना खाने के बाद सोना सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living in Hindi