Milind Soman: फिटनेस इंफ्लुएंसर मिलिंद सोमन ने न्यू यॉर्क मेरेथॉन में लिया हिस्सा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

मिलिंद ने हाल ही में मैराथन में हिस्सा लिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी।
  • SHARE
  • FOLLOW
Milind Soman: फिटनेस इंफ्लुएंसर मिलिंद सोमन ने न्यू यॉर्क मेरेथॉन में लिया हिस्सा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी


इंफ्लुएंसर मिलिंद सोमेन फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। वे फैंस को प्रेरित करने के लिए आए दिन फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर करते रहते हैं। मिलिंद 58 वर्ष के होकर भी युवाओं को मात दे रहे हैं। वे अक्सर रनिंग या फिर अन्य फीजिकल एक्टिविटीज में शामिल होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने न्य यॉर्क की मेराथॉन में हिस्सा लिया है। आइये जानते हैं इसके बारे में। 

न्यू यॉर्क मैराथन में लिया हिस्सा 

मिलिंद ने हाल ही में मैराथन में हिस्सा लिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी दौड़ में दूसरी बार दौड़ा हूं। इससे पहले वे साल 2009 में पहली बार मैराथन में दौड़े थे। यह पहली बार से भी ज्यादा कठिन थी। उन्होंने बताया कि मेरी पहली दौड़ में कई लोग मैराथन 30 से 40 बार दौड़े थे। उनमें से बहुत से लोग 70 से 80 वर्ष की उम्र के भी थे। इस दौड़ को चीयर करने के लिए सड़कों पर एक मिलियन से भी अधिक लोगों की भीड़ जमा थी। 

इसे भी पढ़ें- मिलिंद सोमन ने 24 मिनट में की 1 किलोमीटर स्विमिंग, जानें फिटनेस के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है स्विम करना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

मिलिंद सोमन की फिटनेस का राज 

मिलिंद खुद को फिट रखने के लिए सेहत पर काफी ध्यान देते हैं। इसके लिए वे नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही डाइट को लेकर भी सख्त रहते हैं। वे साइलिंग करने के अलावां रनिंग करना भी काफी पसंद करते हैं। मिलिंद वर्कआउट के तौर पर पुश-अप्स और पुल अप्स भी लगाते हैं। इसके साथ ही वे 5 मिनट की प्लैंक और केटलबेल भी करते हैं। मिलिंद का मानना है ऐसी एक्सरसाइज करने से शारीरिक स्टैमिना और एंड्योरेंस बढ़ती है। 

मिलिंद सोमन का डाइट प्लान 

मिलिंद सोमन डाइट में हेल्दी चीजों को ही शामिल करना पसंद करते हैं। मिलिंद नाश्ते में पपीते, तरबूज खाने के साथ ही मौसमी फलों को जरूर शामिल करते हैं। नाश्ते में वे म्यूसली और दलिया खाना भी पसंद करते हैं। वहीं लंच में वे रोटी, सब्जी, दाल और सलाद खाना भी पसंद करते हैं। मिलिंद रात में ज्यादातर सब्जी और भाजी खाना पसंद करते हैं। कई बार वे नॉन वेज को भी डाइट में शामिल करते हैं।

Read Next

भारत में टीबी के सबसे ज्यादा मामले, साल 2022 में 28 लाख से ज्यादा केस आए सामने: WHO

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version