विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए पहली बार लॉन्च हुआ विटामिन डी इंजेक्शन

हाल ही में एक भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी ने दुनिया के पहले विटामिन डी इंजेक्शन को लॉन्च किया है। चलिए जानते हैं कैसे फायदेमंद है यह टीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए पहली बार लॉन्च हुआ विटामिन डी इंजेक्शन


शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। कई बार दवाओं और खानपान के जरिए भी इसकी कमी पूरी नहीं हो पाती है। इसे देखते हुए हाल ही में एक भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी ने दुनिया के पहले विटामिन डी इंजेक्शन को लॉन्च किया है। इस इंजेक्शन के लॉन्च होने के बाद से शरीर मे होने वाली विटामिन डी की कमी पूरी करने में मदद मिल सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस इंजेक्शन के बारे में। 

विटामिन डी की कमी पूरी करने में कैसे फायदेमंद? 

  • विटामिन डी की कमी पूरी करने में यह इंजेक्शन मददगार साबित हो सकता है। 
  • कैंडिला फार्मास्युटिकल्स विटामिन डी की कमी को पूरा करने में तेजी से असर दिखाता है। ऐसे में आपको दर्द भी कम होता है। 
  • जल्दी विटामिन डी की डोज लेने वालों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है। 
  • इस इंजेक्शन को इस तरह बनाया गया है कि इसे लगाने के बाद आपको दर्द का एहसास बहुत कम या फिर न के बराबर होगा। 
  • विटामिन डी की कमी एक गंभीर स्थिति साबित हो सकती है। इस समस्या से दुनियाभर में लगभग एक अरब लोग जूझ रहे हैं। विटामिन डी की कमी होने पर आपकी हड्डियां प्रभावित हो सकती हैं। 

विटामिन डी की कमी पूरा करने के तरीके 

  • विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। 
  • इसके लिए आप सुबह 8 से 10 बजे तक धूप में बैठ सकते हैं। इससे शरीर को प्राकृतिक सनलाइट मिलती है, जिससे विटामिन डी की कमी पूरी होती है। 
  • इसके लिए आप अंडे के पीले भाग को खाने के साथ ही मछली भी खा सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको फॉर्टिफाड फूड्स का सेवन करना चाहिए जैसे गाय का दूध, संतरे का जूस और दही आदि। 
  • विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए आप पालक, गोभी, सोयाबीन और कुछ तरह के सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

डॉक्टरों ने 15 साल बाद मरीज के सिर से निकाला खरबूजे जितना बड़ा ट्यूमर, 24 साल की उम्र से था पीड़ित

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version