हर किसी की इच्छा होती है कि वह फिट और तंदुरुस्त रहे। ऐसे में व्यक्ति अपनी डाइट में ना जानें क्या क्या बदलाव करता रहता है। वहीं प्रेगनेंसी के दौरान भी महिलाओं को कई पौष्टिक तत्वों को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान अपनी डाइट एक्सपर्ट के माध्यम से बनवाती हैं, जिससे उनकी डाइट में जरूरी पोषक तत्वों की कमी ना हो। आज हम बात कर रहे हैं फर्मेंटेड फूड की। प्रसव से पहले महिलाओं के लिए फर्मेंटेड फूड का सेवन क्यों जरूरी है, इसके बारे में महिलाओं को पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान फर्मेंटेड फूड के सेवन से महिलाओं को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही महिलाएं कौन-कौन से फर्मेंटेड फूड अपनी डाइट में जोड़ेंगे इसके बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
प्रसव से पहले फर्मेंटेड फूड खाने के फायदे
1 - यदि महिलाएं प्रसव से पहले फर्मेंटेड फूड का सेवन करती हैं तो इससे आंतों को मजबूती मिल सकती है।
2 - बता दें कि फर्मेंटेड फूड में माइक्रोफ्लोरा मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में बेहद उपयोगी है।
3 - प्रेगनेंसी से पहले यदि महिलाओं के शरीर में चीनी के सेवन से कुछ नुकसान होते हैं तो ऐसे में वे फर्मेंटेड फूड के सेवन से उन नुकसानों को रोका जा सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया फर्मेंटेड फूड में माइक्रोफ्लोरा मौजूद होता है जो चीनी के नुकसान को रोकने में मददगार है।
4 - अक्सर आपने देखा होगा कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अननेसेसरी क्रेविंग होना शुरू हो जाती है। ऐसे में इस क्रेविंग को दूर करने के लिए फर्मेंटेड फूड उनके काम आ सकता है।
5 - सबसे पहले यदि महिलाएं फर्मेंटेड फूड का सेवन करती हैं तो इसके अंदर पाए जाने वाला माइक्रोफ्लोरा डिटॉक्सिफाई के रूप में कार्य करता है और वह शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में महिलाओं के काम भी आ सकता है।
6 - इस बात में कोई शक नहीं है कि बच्चे के लिए मां का दूध बेहद जरूरी है। लेकिन उस दूध को पचाने के लिए बच्चे का पाचन तंत्र मजबूत होना चाहिए। ऐसे में फर्मेंटेड फूड बच्चे को मां के दूध को पचाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में अदरक-गाजर सूप पीने से मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके गुण और रेसिपी
फर्मेंटेड फूड के नाम
फर्मेंटेड फूड में कांजी, दही, ब्रेड, ढोकला, इडली, डोसा, अचार, मट्ठा, किमची, योगर्ट, केफिर, टेम्प आदि शामिल हैं।
प्रसव से पहले महिलाएं किन फर्मेंटेड फूड का सेवन कर सकती हैं?
1 - योगर्ट को फर्मेंटेड फूड के रूप में देखा जाता है। वहीं इसके अंदर पर प्रोबायोटिक्स से मौजूद होता है। ऐसे में महिलाएं प्रसव से पहले योगर्ट का सेवन कर सकती हैं।
2 - केफिर का सेवन भी महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में महिलाएं केफिर को डेयरी दूध के साथ या अन्य खाद्य पदार्थ जैसे चावल के दूध, नारियल का पानी, बकरी का दूध, नारियल का दूध आदि के साथ मिलाकर सेवन कर सकती हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और शरीर को भरपूर कैल्शियम भी मिल जाता है।
3 - किमची भी महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। इसमें फाइबर मौजूद होता है। वह इसके अंदर कम वसा भी मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से न केवल पाचन तंत्र मजबूत बन सकता है बल्कि महिलाएं पेट की समस्या से दूर रह सकती हैं।
4 - टेम्प के सेवन से भी महिलाएं खुद को तंदुरुस्त बना सकती हैं। बता दें कि इसके अंदर प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ फाइबर, विटामिन b12 और प्रोटीन तीनों मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अरहर की दाल खाने के फायदे और नुकसान, डायटीशियन से जानें इस दाल के सेवन से जुड़ी जरूरी बातें
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि प्रसव से पहले महिलाएं अपनी डाइट में फर्मेंटेड फूड को जोड़कर बच्चे और अपनी सेहत को तंदुरुस्त बना सकती हैं। हालांकि यदि वह कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रही हैं तो अपनी डाइट में किसी भी तरीके का बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।