Fasting Tips for Maha Shivratri: महाशिवरात्रि का व्रत शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। शिव भक्त इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस बार ये व्रत 18 फरवरी को पड़ रहा है। शिव भक्त इस व्रत का सालों से इंतजार करते हैं। ऐसे में इस व्रत में कोई गलती न हो, भक्त इस बात का ख्याल रखते हैं। कई लोग व्रत, तो रखते है लेकिन व्रत रखने के बाद उनकी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में शिवरात्रि पर व्रत रखने पर आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें। इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको फिट रखने के साथ हेल्दी रखने में भी मदद करेगा। ये टिप्स आपको एनर्जी भी देंगे और भूख से बचने में भी मदद करेंगे। आइए जानते हैं व्रत के दौरान किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
हाइड्रेट रहें
व्रत रखने पर शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ शरीर की ऊर्जा के स्तर को भी बनाए रखेंगे। दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से भूख भी कम लगेगी और कमजोरी भी नहीं होगी।
आहार का ध्यान रखें
व्रत रखने पर आहार का भी विशेष ध्यान रखें। क्योंकि व्रत के समय सही आहार लेना बहुत आवश्यक होता है। डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो आसानी से पच जाएं और पाचन तंत्र को भी मजबूत करें। व्रत के दौरान तली-भुनी चीजों को खाने से बचें, पैक्ड जूस और बाहर के खाने से भी बचना चाहिए।
ज्यादा चाय का सेवन न करें
जी हां, व्रत के दौरान ज्यादा चाय के सेवन से भी बचना चाहिए। क्योंकि ज्यादा चाय पीने से गैस और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो सकती है। व्रत के दिन खाली पेट रहने पर चाय का सेवन नही करना चाहिए। खाली पेट चाय पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है। दिनभर में 1 या 2 ही चाय का सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं गेहूं का आटा, बढ़ेगी शाइन और सॉफ्टनेस
ड्राईफ्रूट्स का सेवन
व्रत के दौरान ड्राईफ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। ड्राईफ्रूट्स शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ड्राईफ्रूट्स के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे जल्दी भूख भी नहीं लगती है। ड्राईफ्रूट्स शरीर को स्वस्थ भी रखते हैं।
हल्का खाएं
व्रत के जौरान हल्का खाना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्का खाना पचने में आसान होने के साथ पाचन तंत्र को हेल्दी भी रखता है। बहुत अधिक भोजन या फलों के सेवन से बचना चाहिए। व्रत में आलू के साथ दही, रायता और खीर आदि को डाइट में जरूर शामिल करें।
व्रत में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही व्रत रखें।
All Image Credit- Freepik