शरीर पर अतिरक्त चर्बी सेहत के लिये हानिकारक होती है। साथ ही ये शरीर के लुक को भी खराब करती है। कई बार हाथों पर भी चर्बी एकत्रित हो जाने से न सिर्फ हाथ देखने में अजीब लगते हैं, बल्कि हाथ कमज़ोर भी होने लगते हैं। आमतौर पर हाथों पर चर्बी बढ़ने का मुख्य कारण टेस्टोस्टेरॉन का निम्न स्तर, वज़न का बढ़ना और एक्सरसाइज न करना आदि होते हैं। हालांकि बटरफ्लाई एक्सरसाइज, अल्टरनेट हैमर कर्ल तथा प्लांक आर्म एक्सरसाइज आदि के नियमित अभ्यास से जल्द ही हाथों का फैट दूर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः अच्छी मसल्स चाहते हैं तो खाएं ये 5 बॉडीबिल्डिंग सप्लीमेंट्स
बटरफ्लाई एक्सरसाइज
बटरफ्लाई एक्सरसाइज़ कर न केवल हाथ टोन होते हैं, बल्कि आपके पूरे शरीर की चर्बी भी कम होती है। कमाल की बात तो ये कि इस एक्सरसाइज को घर पर बिना किसी मशीन के किया जा सकता है। बटरफ्लाई एक्सरसाइज करने के लिये सीधी खड़े हो जाएं और हाथों को सामने सीधा कर लें। अब अपने हाथों को कंधों तक लाएं हथेलियां जमीन की तरफ कर लें। इसके बाद हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और एंटीक्लॉक वाइज़ घुमाएं। इसी तरह अब विपरीत दिशा में (क्लॉक वाइज़) फिर से इसे दोहराएं। अच्छे परिणामों के लिए कम से कम 4 से 5 हफ्तों के लिए बटरफ्लाई एक्सरसाइज़ करें।
अल्टरनेट हैमर कर्ल
अल्टरनेट हैमर कर्ल करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और इसके बाद रीढ़ की हड्डी को पूरी तरह सीधी कर लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों में डंबल्स को भीतर की ओर पकड़ लें। अब अपने दाएं हाथ को छाती तक ऊपर लाएं और फिर धीरे से नीचे लाएं। इसी प्रक्रिया को बाएं हाथ से भी दोहराएं।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज से पाएं बट का परफेक्ट आकार
आप प्लांक आर्म एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज से न सिर्फ बाजुएं बल्कि एब्स मसल्स भी मजबूत बनाती हैं। प्लांक आर्म एक्सरसाइज के लिए पेट के बल लेट जाएं और माथे को जमीन से छुला लें। इसके बाद अपने शरीर के अपर हाफ से अपनी कोहनी को आगे लाते हुए कोहनी को जमीन से और पैरों को पंजों के ऊपर को टिका लें और पेट व जांघों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : © Getty Images
Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version