सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज से पाएं बट का परफेक्ट आकार

ये 3 एक्सरसाइज बहुत जल्दी आपके बट को सेक्सी यानि कि परफेक्ट शेप दे देती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो 3 एक्सरसाइज और कैसे करते हैं इन्हें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज से पाएं बट का परफेक्ट आकार


हर कोई चाहता है कि उसका फिगर काबिले तारीफ हो। एक ऐसा फिगर हो जो सबको ना चाहते हुए भी अपनी ओर आकर्षित करें। बट की परफेक्ट शेप वाकई पर्सनेलिटी में चार चांद लगा देती है। खासकर लड़कियां चाहती हैं कि शक्ल तो नेचुरल जैसी है वैसी ही रहेगी, लेकिन फिगर को हम अपने हिसाब से बना सकती हैं। इसलिए कई लड़कियां परफेक्ट शेप के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती हैं तो कई लड़कियां हजारों रुपये खर्च करती हैं। बावजूद इसके उनके फिगर में कुछ खास फर्क नहीं आता है। बल्कि कई बार जिम और दवाईयां शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल देती हैं।

इसे भी पढ़ें, इन एक्सरसाइज से पाएं झुर्रियों से छुटकारा

कई लड़कियां अपने फिगर से बहुत परेशान रहती हैं। क्योंकि कुछ लड़कियां अगर हेल्दी होती हैं तो उनके बट उस हिसाब से कुछ ज्यादा ही हैवी होते हैं। जबकि जो लड़कियां बहुत ज्यादा पतली होती है उसकी बैक की शेप बहुत बेकार होती है। आज हम आपको परफेक्ट बट के लिए 3 ऐसी आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें आप घर में आसानी से कर सकती हैं। इन्हें करने के लिए आपको किसी ट्रेनर की जरूरत भी नहीं है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये एक्सरसाइज बहुत जल्दी आपके बट को सेक्सी यानि कि परफेक्ट शेप दे देती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो 3 एक्सरसाइज और कैसे करते हैं इन्हें।

इसे भी पढ़ें, सिर्फ ये 2 एक्सरसाइज हैं सुशांत सिंह की चोट का इलाज!


सिंगल लेग ब्रिज


सिंगल लेग ब्रिज एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके बट के साथ ही आपकी टांगों को भी परफेक्ट लुक देती है। बेस्ट फिगर के लिए इस एक्सरसाइज को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इस एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन में सीधे लेट जाएं, फिर एक पैर को हवा में ले जाते हुए सांस लें, फिर नीचे पैर का लाते हुए सांस को धीरे-धीरे समान्य रूप में छोड़ते रहें। 10 सेकेंड के लिए पल्स को आराम दें और 20 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। यकीन मानिए ये एक्सरसाइज वाकई बहुत फायदेमंद हैं।

जंप स्क्वाट


जंप स्क्वाट एक्सरसाइज को करना बहुत आसान है। नाम से ही आइडिया लग रहा है कि ये कोई टिपिकल नहीं बल्कि ​कूदने—फांदने वाली एक्सरसाइज है। जंप स्क्वाट को नियमित रूप से करने से बट परफेक्ट शेप में आते हैं साथ ही शरीर का अतिरिक्त फैट भी कम होता है। इस एक्सरसाइज को बहुत धीरे—धीरे करना होता है। बैठते समय पैरों के अंगूठे के ज्यादा करीब ना हो। इसको करने के लिए सीधा कूदे और उसके बाद सुरक्षित स्थिति में आकर स्क्वाट करें।

एड़ी उठाना एक्सरसाइज


यह एक्सरसाइज काफी आसान और बेस्ट है। इसको करने के लिए अपने दोनों हाथों को ऊपर सीधे करें। फिर एड़ियों को ऊपर को ओर उठाएं। यह एक्सरसाइज बहुत आसान और फायदेमंद है। ​बट के साथ ही आपकी कमर भी शेप में आती है। यह एक्सरसाइज इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इससे तनाव तो दूर होगा ही साथ ही बट को सही आकार मिलता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports And Fitness In Hindi

Read Next

रियो ओलंपिक के दौरान मिर्गी से जूझ रहा था- अभिनव बिंद्रा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version