Best Exercises for Baby Growth in Hindi: शिशु की शरीर की मसाज करना उनकी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन जन्म के 6 महीने के भीतर उनकी मसाज करने से थोड़ा परहेज करना चाहिए। शिशु की मसाज करने से उनका पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ-साथ उन्हें नींद भी अच्छी आती है। मसाज करने के बाद अगर शिशु को कुछ एक्सरसाइज कराई जाएं तो यह न केवल उनकी शरीर को लचीला बनाएगा, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करेगा करेगा। मसाज के बाद बच्चों को कुछ एक्सरसाइज कराने से उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। आइये बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित भारद्वाज से जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।
साइकिलिंग (Cycling)
शिशु को साइकिलिंग कराना उनके लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे कराने से शरीर में लचीलापन बढ़ने के साथ ही शिशु एक्टिव भी रहता है। इसके लिए शिशु को सीधा लेटाएं और उनके दोनों पैरों को पकड़कर आगे-पीछे की ओर करें।
नी और चेस्ट एक्सरसाइज (Knee and Chest Exercise)
शिशु की ग्रोथ के लिए नी और चेस्ट एक्सरसाइज काफी अच्छी होती है। इसे करने से उनकी छाती और घुटने एक्टिव रहते हैं, जिससे आगे चलकर बच्चों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने की आशंका कम होती है। इसके लिए उनके दोनो पैरों को एकसाथ मिलाएं और पकड़कर उपर छाती की ओर लेकर जाएं।
रोलिंग एक्सरसाइज (Rolling Exercise)
शिशु को रोलिंग या रोटेशनल एक्सरसाइज कराएं। इससे आगे चलकर उन्हें करवट लेने या पलटने में आसानी होगी। शुरुआत से ही इस एक्सरसाइज को कराने से उनकी फ्लेक्सिबिलिटी अच्छी रहती है। इसके लिए शिशु के पैरों को एकसाथ जोड़कर उसे धीरे-धीरे दोनों ओर घुमाएं।
View this post on Instagram
अपोज़िट हैंड और लेग्स (Opposite Hand and Legs)
शिशु की अच्छी ग्रोथ के लिए आप उन्हें अपोज़िट हैंड और लेग्स एक्सरसाइज करा सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको शिशु के एक हाथ और पैर को उठाना है। इस दौरान आपको उनके बाएं हाथ और दाएं पैर को उठाना है। ऐसे ही आपको दोनों तरफ करना है।
अपर लिंब एक्सरसाइज (Upper Limb Exercise)
अपर लिंब एक्सरसाइज करने के लिए आपको शिशु के दोनों हाथों को पकड़कर छाती के सामने लाते हुए एक दूसरे से मिलाना है। इससे उनकी ग्रोथ में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें - छोटे बच्चे को रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं सौंफ और अजवाइन का ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम
अप एंड डाउन (Up and Down)
अप एंड डाउन एक्सरसाइज करने के लिए शिशु के दोनों हाथों को सिर के उपर तक उठाना है और फिर नीचे लेकर आना है। कुछ सेकेंड्स तक इस एक्सरसाइज का अभ्यास करना है।