कोहनी में दर्द (टेनिस एल्बो) होने पर करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

कोहनी के दर्द को आप एक्सरसाइज से कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं कोहनी में दर्द में की जाने वाली एक्सरसाइज।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कोहनी में दर्द (टेनिस एल्बो) होने पर करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम


Exercise For Tennis Elbow : हाथों की कलाई में कई बार तेज दर्द होने लगता है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। कोहनी और कलाई में दर्द की समस्या को टेनिस एल्बो में दर्द कहा जाता है। यह समस्या मुख्य से रूप से टेनिस, क्रिकेट, पेंटर व पलंबर को होती है। दरअसल, हाथ व कलाई के काम करने वालों को इस समस्या होने की संभावना अधिक होती है। कई बार भारी वजन उठाने के दौरान भी लोगों को टेनिस एल्बो की समस्या हो सकती है। इस समस्या में कोहनी से हाथ की हथेलियों तक की मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने वाले टिश्यू में ऐंठन और खिंचाव हो सकता है। ग्रेविटी जिम के ट्रेनर मोहित यादव से जानते हैं कोहनी के दर्द में किन एक्सरसाइज को करना चाहिए।

कोहनी में दर्द (टेनिस एल्बो) के कारण - Causes Of Tennis Elbow in Hindi

टेनिस एल्बो की समस्या में कोहनी से नीचे हाथ के टिश्यू में जलन हो सकती है। इसे लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस भी कहा जाता है, यह समस्या हाथों पर वजन डालने की वजह से होती है। इसके अलावा, यदि आप फोरआर्म का उपयोग (जैसे, तैराकी, बागवानी और खेलने के दौरान) अधिक करते हैं, तो इसकी वजह से भी टिशू पर दबाव पड़ सकता है।

टेनिस एल्वो में कैसे महसूस होता है? Symptoms Of Tennis Elbow In Hindi 

  • समय के साथ कोहनी में तेज दर्द होना, 
  • किसी चीज या टूल को उठाते समय दर्द होना, 
  • किसी चीज को पकड़ने में परेशानी होना,
  • हाथ को हिलाते समय दर्द महसूस होना, 
  • कोहनी के अलावा, हाथ व कलाई में भी दर्द होना, आदि। 

इसे भी पढ़ें : क्या ज्यादा जिम करने से जोड़ों में दर्द होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

exercise for tennis elbow

कोहनी में दर्द (टेनिस एल्बो) होने पर कौन सी एक्सरसाइज करें?  Exercise For Tennis Elbow In Hindi 

तौलिए को निचोड़ना (Towel Twist)

  • इसके करने के लिए आप कुर्सी पर बैठें। इसके बाद तौलिए को दोनों हाथों से होल्ड करें। 
  • इसे कंधे की ऊंचाई तक उठाएं। 
  • इसके बाद तौलिए को निचाड़ें। इसे करते समय हाथों पर दबाव न डालें। 
  • इसे अभ्यास को 10 से 15 बार दोहरा सकते हैं। 

हथेली को घुमाएं (Wrist Curls)

  • इसे करने के लिए आप कुर्सी पर बैठें और इसके बाद हथेली को ऊपर की ओर रखें। 
  • इसके बाद हल्के वजन की वस्तु को उठाएं। अगर, कोई वस्तु न मिलें, तो आप पानी की बोतल ले सकते हैं। 
  • इस बोतल में पानी आधा रखें। इसके बाद हथेली को धीरे-धीरे घुमाएं। 
  • इस अभ्यास को पांच से सात बार कर सकते हैं। 

स्पंज बॉल (Fist Squeeze)

  • हेथलियों की एक्सरसाइज के लिए बाजार में स्पंज बॉल मिलती है। 
  • इस बॉल को आप हथेली पर रखकर 10 से 15 बार दबाएं। 
  • इसके बाद इस प्रक्रिया को दूसरे हाथ से दोहराएं। 

हथेलियों का खिंचाव (Wrist Extension)

  • इस एक्सरसाइज को आप खंडे या बैठकर आसानी से कर सकते हैं। 
  • इसे करने के लिए आप हथेली को बाहर की ओर रखें। 
  • इसके बाद दूसरे हाथ से अंदर की ओर दबाने का प्रयास करें। 
  • इस प्रक्रिया को दोनों हाथों से करीब 10 से 15 बार करें। 

कोहनी को ऊपर व नीचे करें (Elbow Bend)

  • इसे करने के लिए आप खड़े हो जाए। 
  • इसके अलावा हाथों को नीचे की ओर रखें। 
  • इसके बाद, कोहनी के नीचे के हाथों को ऊपर और नीचे की ओर ले जाए। 
  • इस अभ्यास को 5 से 10 बार करें। 

इसे भी पढ़ें : अगर हाथों पर जमा हो गया है फैट, तो रोज करें ये एक्सरसाइज

ऊपर बताई गई एक्सरसाइज को आप किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करें। यदि, आपके हाथ में ज्यादा दर्द हो रहा है, तो इसे अनदेखा न करें। इस स्थिति में आप तुंरत डॉक्टरी सलाह लें। 

Read Next

बॉडी बनाने के लिए सुबह या शाम, किस समय वर्कआउट करने से मिलते हैं बेस्ट रिजल्ट?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version