क्या ज्यादा जिम करने से जोड़ों में दर्द होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सेहतमंद रहने के एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, ज्यादा एक्सरसाइज करने से जोड़ों में भी दर्द हो सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ज्यादा जिम करने से जोड़ों में दर्द होता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट


आज के समय में मोटापा और अन्य रोग तेजी से बढ़ने लगे हैं। आज के दौर में कम उम्र में ही लोगों को कई गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर इन बीमारियो से बचने के लिए अधिकतर लोग जिम में एक्सरसाइज करने लगे हैं। यह एक अच्छी आदत है, जिससे लोगों की शारीरिक गतिविधि बढ़ती है और उनका मोटापा कंट्रोल रहता है। लेकिन, कई बार फायदा देने वाली जिम आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से आपके जोड़ों पर दबाव पड़ता है। इस विषय पर हमने ग्रेविटी जिम के फिटनेस एक्सपर्ट रोहित यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि हैवी वेट एक्सरसाइज से आपको जोड़ों में दर्द हो सकता है। 

ज्यादा एक्सरसाइज से जोड़ों पर दबाव क्यों पड़ता है?  Is Excessive Gymming Leading To Early Aging Of Joints In Hindi

अत्यधिक जिम से जोड़ों पर दबाव पड़ता है। दरअसल, हमारी हड्डियों के बीच में लिगामेंट होता है, यह हड्डियों के मूवमेंट को आसान बनाता है। लेकिन, कई बार गलत तरीके से हैवी वेट और अत्यधिक एक्सरसाइज करने से आपको जोड़ों में दर्द हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से लिगांमेंट कम होने लगता है और इससे बोन डेंसिटी कम होने लगती हैं। यदि लंबे समय तक जिम में ज्यादा समय बिताते हैं, तो इससे आपको जोड़ों का दर्द शुरु हो सकता हैं। 

इसके अलावा, कई बार अत्यधिक एक्सरसाइज की वजह से जोड़ों पर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। यदि, किसी व्यक्ति को चोट लग जाती है, तो कई बार चोट की रिकवरी में लंबा समय लग सकता है। कई लोगों को ज्यादा जिम करने की वजह से हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस होने का जोखिम बढ़ जाता है।

ज्यादा वजन उठाना 

कई बार जिम में युवाओं में ज्यादा से ज्यादा वजन उठाने की होड़ लग जाती है। जिम में ज्यादा वजन उठाने के चक्कर में आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि हैवी वेट उठाने से आपकी मांसपेशियां फट सकती है। कुछ मामलों में तो व्यक्ति को डॉक्टर खुद जिम जाने से माना कर सकते हैं। 

ट्रेनर की देखरेख में एक्सरसाइज करना

कई बार जिम में आप बिना किसी ट्रेनर के खुद ही एक्सरसाइज करने लगते हैं। जिम में यदि सही पोश्चर में एक्सरसाइज की जाए, तो इससे जोड़ो के दर्द की समस्या को कम किया जा सकता है। ट्रेनर की देखरेख में एक्सरसाइज करने से आप हर एक्सरसाइज का पूरा फायदा ले पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें : महिलाओं की पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं ये 5 एक्सरसाइज, मेटाबॉलिज्म भी होता है बूस्ट

gymimg joint pain

जिम में एक्सरसाइज के दौरान जोड़ों में दर्द से बचने के लिए क्या करें - How To Avoid Joint Pains In Excessive Gymming in Hindi 

    • वार्म-अप और कूल-डाउन: शरीर को व्यायाम के लिए तैयार करने और मांसपेशियों की रिकवरी में सहायता के लिए स्ट्रेचिंग और हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें।
    • क्रॉस-ट्रेनिंग: जोड़ों और मांसपेशियों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायामों को शामिल करें, जिससे तनाव कम होने में मदद मिलती है।
    • उचित तकनीक: जोड़ों पर अनावश्यक तनाव को कम करने के लिए व्यायाम के दौरान सही आकार और मुद्रा बनाए रखने पर ध्यान दें।
    • पर्याप्त आराम और रिकवरी: शरीर को ठीक होने और रिकवरी के लिए पर्याप्त समय दें, जिससे अत्यधिक जिम से होने वाली चोटों से बचा जा सके।

जिम करते समय जरूरत से ज्यादा वजन न उठाएं। साथ ही,  जिम करते समय किस ट्रेनर की मदद अवश्य लें। इससे अत्यधिक जिम करने से होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है।

Read Next

डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी घटाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, दिखने लगेगा असर

Disclaimer