कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी बन चुका है, जिससे पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना वायरस के चलते अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' दे रखा है। यानी वे अपने काम घर से कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है ताकि उनके एम्प्लॉई अपने घर पर सुरक्षित रहकर काम कर सकें। हालांकि, इस तरह से वही लोग काम कर रहे हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से काम करते हैं। मगर घर से काम करना आसान नहीं है। घर पर बैठ-बैठे काम करना कई समस्याओं का कारण बन रहा है। बैठकर काम करने से अधिकांश लोगों का वजन बढ़ने लगा है, पेट बाहर आ रहा है और कमर का साइज बढ़ गया है।
अगर आप भी 'वर्क फ्रॉम होम' के चलते घर में हैं और आपका बैली फैट निकल रहा है तो परेशान न हों, यहां हम आपको दो असान एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको बैली फैट से छुटकारा दिलाएंगे। आइए जानते हैं।
बैली फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज - Exercise For Reduce Belly Fat At Home
1. माउटेन क्लाइंबर - Mountain Climber
इस एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य कंधे, कमर और हिप की मांसपेशियों को टाइट करना है। इसे नियमित रूप से करने पर आपको बेहतर परिणाम मिल सकता है। अपके पेट निकलने की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इसे करना बहुत आसान है। माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज करने का तरीका क्या है, आइए जानते हैं।
अपने शरीर को एक स्थिति में रखें, जैसे आप किसी पहाड़ पर चढ़ने जा रहे हों। यह सुनिश्चित करें कि आपके हाथ सीधे आपके कंधों से नीचे हैं। अपने पैरों को जमीन पर रखें। इसके बाद अपने बाएं घुटने को छाती की तरफ ले आएं। मूल स्थिति पर लौटें और फिर अपने दाहिने घुटने को दाहिनी छाती तक ले आएं। पैरों द्वारा की जाने वाली इस एक्सरसाइज को आप लगातार 20 सेकेंड तक करें। इसे कम से कम 3 से 4 सेट करें।
2. बाइसाइकिल क्रंचेज - Bicycle Crunches
इस एक्सरसाइज से भी आप अपने पेट को बाहर निकलने से रोक सकते हैं। इसे करना बहुत ही आसान है। इसमें आपको बिना साइकिल के साइकिल चलाना है, वो भी जमीन पर लेटकर। यानी सिर्फ पैरों को चलाना है। बाइसाइकिल क्रंचेज करने का तरीका क्या है, आइए जानते हैं।
बाइसाइकिल क्रंचेज करने के लिए सबसे पहले किसी नर्म मैट पर ले जाएं। अब अपने पैरों को ऊपर उठाते हुए पहले दाएं पैर को छाती की ओर लाएं उसके बाद बाएं पैर को छाती तक लाने का प्रयास करें। इस दौरान आप अपने कंधों को थोड़ा जमीन से ऊपर उठाकर रख सकते हैं। शुरुआत में दिक्कत हो सकती है, ऐसे में आप लेट कर भी कर सकते हैं। इससे आप कम से कम 20 सेकेंड तक करें। 3 से 4 बार इसे दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: फिटनेस के चक्कर में बहुत कम कैलोरीज खाने के भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम, कई गंभीर रोगों का बढ़ता है खतरा
निष्कर्ष:
घर से काम करने के दौरान बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट का होना आवश्यक है, मगर एक्सरसाइज करना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि भोजन को पचाने और कैलोरी बर्न करने के लिए एक्सरसाज करना जरूरी होता है। इसलिए आप नियमित रूप से अपने आहार पर ध्यान रखने के साथ ही यहां बताए गए व्यायाम को नियमित रूप से करने का प्रयास करें।
इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी को पिघलाकर खत्म कर देता है बेकिंग सोडा और विनेगर से बना ये ड्रिंक
Read More Articles For Weight Management In Hindi
Read Next
Lose Belly Fat: पेट की चर्बी को पिघलाकर खत्म कर देता है बेकिंग सोडा और विनेगर से बना ये ड्रिंक
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version