Doctor Verified

Copper Toxicity: शरीर में ज्यादा कॉपर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसके कारण होने वाली समस्याएं

शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर कई समस्याओं का खतरा रहता है, जानें शरीर में कॉपर की अधिकता के लक्षण और इससे होने वाली दिक्कतें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Copper Toxicity: शरीर में ज्यादा कॉपर होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानें इसके कारण होने वाली समस्याएं


शरीर को स्वस्थ रखने और सुचारू रूप से काम करने के लिए तमाम तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में इन्हीं पोषक तत्वों की कमी होने पर हमें बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए और पोषक तत्वों की कमी से होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का आवश्यकता होती है। शरीर के लिए कॉपर यानी तांबा भी एक जरूरी पोषक तत्व है लेकिन शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर कई नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर में कॉपर की अधिकता (Copper Toxicity) होने पर किडनी से जुड़ी समस्याएं, किडनी फेलियर, सिरदर्द जैसी कई गंभीर समस्याएं होती हैं। आइये जानते हैं शरीर में कॉपर ज्यादा होने पर दिखने वाले लक्षण और इसकी वजह से होने वाली समस्याओं के बारे में।

शरीर में कॉपर की अधिकता के लक्षण (Excessive Copper in Body Symptoms) 

Copper-Toxicity

कॉपर एक भारी धातु और शरीर के लिए जरूरी खनिज है जो शरीर में ऊर्जा पैदा करने वाले एंजाइम के निर्माण से लेकर उत्तकों के निर्माण में भी बहुत जरूरी भूमिका निभाता है। गोंडा जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ समीर के मुताबिक कॉपर का काम शरीर में नई रक्त वाहिकाओं के विकास में मदद करना भी होता है। इसके अलावा शरीर में कई महत्वपूर्ण फंक्शन में कॉपर की आवश्यकता होती है। हमारे शरीर में खाद्य पदार्थों से, पानी से और अन्य स्रोतों से कॉपर की आपूर्ति होती है। वैसे तो कॉपर शरीर के लगभग हर टिश्यू में मौजूद होता है। शरीर में 50 से 120 मिलीग्राम कॉपर को स्टोर किया जाता है उसके अलावा अन्य को पित्त से उत्सर्जित कर दिया जाता है। शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर दिखाई देने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : शरीर में पौष्टिक तत्‍वों की कमी के संकेत हैं ये 10 लक्षण, ऐसे करें पहचान

  • हड्डियों से जुड़ी समस्याएं।
  • मांसपेशियों की कमजोरी।
  • किडनी फेलियर।
  • किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं।
  • गंभीर पेट दर्द।
  • मतली और उल्टी।
  • रंगीन मल उत्सर्जन।
  • अत्यधिक प्यास लगना।
  • स्वाद में बदलाव या एनोरेक्सिया की समस्या।
  • मांसपेशियों में दर्द।
  • मूड में अचानक बदलाव।
  • अवसाद या चिंता के लक्षण।
  • चिड़चिड़ा या अति उत्साहित महसूस करना।
  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई।
  • दिल की धड़कन रुकना।
  • लाल रक्त कोशिकाओं की कमी।

शरीर में कॉपर ज्यादा होने पर होने वाली समस्याएं (Excessive Copper in Body Complications)

शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर इंसान को कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप रोजाना निश्चित मात्रा में कॉपर का सेवन करते हैं तो इसका खतरा कम रहता है। कॉपर की अधिकता होने पर उल्टी, पेट में दर्द और किडनी से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर आपको ये समस्याएं हो सकती हैं।

  • शरीर में कॉपर की अधिकता होने पर किडनी फेल होने का खतरा।
  • मानसिक समस्याएं।
  • पेट में गंभीर दर्द।
  • दिल की धड़कन का रुकना।
  • पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं।
  • मांसपेशियों की कमजोरी।

Copper-Toxicity

इसे भी पढ़ें :  कॉपर के अधिक सेवन से अल्‍जाइमर का खतरा

शरीर में कॉपर की कमी होने पर भी आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको हमेशा संतुलित मात्रा में कॉपर का सेवन करना चाहिए। शरीर में पर्याप्त मात्रा में कॉपर बना रहे इसके लिए आप कॉपर से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। ऑर्गन मीट कॉपर की अच्छा स्रोत माना जाता है इसके एक स्लाइस में 10 मिग्रा कॉपर की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट, बीन्स, बीज और नट्स, आलू, ऑयस्टर, हरी और पत्तेदार सब्जियों में भी कॉपर की अच्छी खासी मात्रा होती है। इन खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। लेकिन शरीर में कॉपर की अधिकता से आपको ऊपर बताई गयी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए हमेशा इनका संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको ऊपर बताये गए लक्षण दिखाई देते हैं तो एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

डिप्रेशन की दवा कैसे छोड़ें? डॉक्टर से जानें इसका सही समय और तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version