जीवन में जहर घोल रहा है 'सोशल मीडिया', ज्यादा स्क्रॉल करने से खराब हो सकती है मेंटल हेल्थ

लोग घंटो तक मोबाइल की स्क्रीन को स्क्रॉल कर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस आदत को फॉलो करने से मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जीवन में जहर घोल रहा है 'सोशल मीडिया', ज्यादा स्क्रॉल करने से खराब हो सकती है मेंटल हेल्थ


आजकल मोबाइल और सोशल मीडिया का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लोग घंटो तक मोबाइल की स्क्रीन को स्क्रॉल कर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इसका सीधा असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। जी हां, सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना आपके जीवन में जहर घोलने का काम कर रहा है। हाल ही में हुई एक स्टडी की मानें तो ऐसा करने से मेंटल हेल्थ खराब हो सकती है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर 

जर्नल ऑफ मेडिकल इंटरनेट रिसर्च में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने वाले लोगों में मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है यहां तक कि इससे उनकी मेंटल हेल्थ खराब भी हो सकती है। यही नहीं इस आदत को लंबे समय तक फॉलो करने से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन भी आ सकती है। शोधकर्ताओं की मानें तो इस विषय पर पहले भी कई स्टडीज हो चुकी हैं, जिनमें यह साबित होता है कि बहुत लंबे समय तक सोशल मीडिया पर रहने से कई बार एंग्जाइटी और डिप्रेशन होने की भी आशंका बढ़ जाती है। 

सूजन का भी बनता है कारण 

स्टडी के लीड ऑथर और बफेलो कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसल ऑफ कम्यूनिकेशन डेविड ली के मुताबिक सोशल मीडिया या फिर मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी पुरानी सूजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। इससे आपको तेज सूजन हो सकती है। ऐसे में आपको शरीर में अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें - मेंटल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती हैं ये 6 आदतें, जानें इन्हें कैसे कंट्रोल करना है

सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने के नुकसान 

  • सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। 
  • इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको एंग्जाइटी और डिप्रेशन होने की भी आशंका रहती है। 
  • सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने से एकाग्रता की कमी होने के साथ ही चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। 
  • इस आदत को लंबे समय से फॉलो करने से आंखों की रोशनी कम होने के साथ ही आंखों की सेहत भी खराब हो सकती है। 

Read Next

एनर्जी ड्रिंक पीना बन सकता नींद नहीं आने का कारण, जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version