ज्यादा आयोडीन का सेवन करना भी है खतरनाक, शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

शरीर में आयोडीन की कमी के कारण कई रोग हो सकते हैं लेकिन इसकी अधिकता भी कई समस्याएं पैदा कर सकती है, जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा आयोडीन का सेवन करना भी है खतरनाक, शरीर को हो सकते हैं ये 5 नुकसान


शरीर में सभी पोषक तत्वों की उचित मात्रा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों की उचित मात्रा के लिए आपको सही मात्रा में सभी खाद्य पदार्थों के सेवन की आवश्यकता होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयोडीन की भी उचित मात्रा जरूरी होती है। आयोडीन एक प्रकार का केमिकल है जिसे बनाया नहीं जा सकता है। शरीर में आयोडीन की आवश्यक मात्रा आयोडीन युक्त आहार से मिलती है। सामान्य भोजन में आयोडीन की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन यह माना जाता है कि प्रसंस्कृत भोजन यानी कि प्रोसेस्ड फूड में आयोडीन की मात्रा अधिक होती है। आज के समय के खानपान और फास्ट फूड के सेवन के बढ़ते चलन के कारण शरीर में आयोडीन की अधिक मात्रा के होने का खतरा होता है। इसकी वजह से आपको कई समस्याएं भी हो सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में। 

शरीर में आयोडीन की अधिक मात्रा के नुकसान (Excess Iodine Side Effects)

Excess-Iodine-Side-Effects

(image source - freepik.com)

थायराइड ग्रंथि को हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन की आवश्यकता होती है। अगर थायरॉयड में अपना काम करने के लिए पर्याप्त आयोडीन नहीं है, तो शरीर में सिस्टम के कारण थायरॉयड अधिक काम करता है। इसी वजह से थायरॉयड ग्रंथि बढ़ जाती है और इसकी वजह से गर्दन में सूजन हो जाती है। शरीर में पर्याप्त आयोडीन न होने के कारण कई बीमारियां होती हैं लेकिन इसकी अधिकता होने से कई बीमारियां हो सकती हैं। शरीर में खाद्य पदार्थों के सेवन से आयोडीन की अधिकता होने पर ये समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में आयोडीन की कमी से बढ़ता है इन 4 बीमारियों का खतरा, जानें कैसे पूरी होगी आयोडीन की कमी

1. नींद न आने की समस्या

ऐसा माना जाता है कि समुद्री भोजन का अधिक सेवन करने से शरीर में आयोडीन की अधिकता हो जाती है। चाऊमीन, चिली पोटेटो, हाट डाग, बर्गर, फ्राइड राइस जैसे खाद्य पदार्थों में भी आयोडीन की अधिकता होती है। इसकी वजह से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है। आयोडीन की मात्रा अधिक होने से आपको नींद की कमी, रात को नींद न आना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : World Iodine Deficiency Day: शरीर में चुपके से होने वाले ये 7 बदलाव आयोडीन की कमी के हैं संकेत

2. पीरियड्स की अनियमितता

एक स्टडी के मुताबिक शरीर में आयोडीन की मात्रा अधिक होने से महिलाओं को पीरियड्स में दिक्कत हो सकती है। शोध में मिले नतीजों के अनुसार शरीर में आयोडीन की अधिकता होने से पीरियड्स यानी मासिक धर्म में अनियामितता हो सकती है। पीरियड्स में अनियमितता के कई कारण हो सकते हैं लेकिन शरीर में आयोडीन की अधिक मात्रा भी इसका कारण बन सकती है।

Excess-Iodine-Side-Effects

(image source - freepik.com)

3. घबराहट की समस्या

आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से आपको घबराहट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयोडीन की अधिक मात्रा के कारण आपको घबराहट महसूस होने की समस्या हो सकती है। घबराहट की समस्या गंभीर होने पर आपको एक्सपर्ट डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : बच्चों के लिए क्यों जरूरी है रोजाना आयोडीन लेना, डॉक्टर से जानें बच्चों के लिए आयोडीन के फायदे और जरूरी मात्रा

4. ब्लड प्रेशर लेवल का असंतुलित होना

आज के समय में असंतुलित खानपान और प्रोसेस्ड और फास्ट फूड के सेवन का चलन बहुत तेजी से बढ़ गया है। कम उम्र से ही लोग इन खाद्य पदार्थों के सेवन के कारण मोटापे से लेकर कोलेस्ट्रॉल समेत कई समस्या के शिकार हो रहे हैं। चाऊमीन, चिली पोटेटो, हाट डाग, बर्गर, फ्राइड राइस, सांबर, नमकीन सहित चटपटा भोजन करने से आपके शरीर में आयोडीन की मात्रा अधिक हो सकती है। इसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी असंतुलित हो सकता है।

5. स्वाद ग्रंथियों पर असर

शरीर में आयोडीन की अधिक मात्रा के कारण आपकी स्वाद ग्रंथियों पर भी असर होता है। इसकी अधिकता होने से आपकी स्वाद ग्रंथियां खराब हो सकती हैं।

आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थ (Iodine Rich Foods)

आयोडीन की कमी भी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसे दूर करने की आवश्यकता है। समुद्री भोजन, डेयरी उत्पादों और सब्जियां जैसे प्याज और शकरकंद जैसे आहार आयोडीन के पूरक स्रोत हैं। इसके अलावा आयोडीन युक्त नमक का उपयोग महिलाओं, शिशुओं और बच्चों में आयोडीन की कमी और हाइपोथायरायडिज्म को रोकने में मदद कर सकता है। आयोडीन की पर्याप्त मात्रा वाले खाद्य पदार्थ इस प्रकार से हैं।

  • समुद्री फ़ूड, पनीर, अंडे, चिंराट, दूध, टूना और दही। 
  • केले, स्ट्रॉबेरी जैसे फल। 
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज और शकरकंद ।  
  • मूंगफली, जौ, आदि जैसे अनाज, नट और फलियां।

इसे भी पढ़ें : Iodine Deficiency: शिशुओं में बौनेपन का कारण है प्रेग्नेंसी के दौरान मां के शरीर में आयोडीन की कमी, जाने इसके स्त्रोत

इन चीजों का सेवन कर आप आयोडीन की कमी को दूर कर सकते हैं लेकिन फास्ट और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन करने से आपके शरीर में आयोडीन की मात्रा बढ़ सकती है। शरीर में आयोडीन की अधिक मात्रा के कारण आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। आयोडीन की अधिकता होने पर आपको एक्सपर्ट चिकित्सक से इलाज जरूर लेना चाहिए।

(main image source - shutterstock.com)

Read Next

पीठ के बल सोने से इन 8 फायदों के कारण आती है अच्छी नींद, जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version