खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए या नहीं?

Empty Stomach Exercise in Hindi: कई लोगों के मन में सवाल आता है कि खाली पेट वर्कआउट कर सकते हैं या नहीं? इस लेख में जानें इसका जवाब-
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए या नहीं?

Empty Stomach Workout in Hindi: रेगुलर एक्सरसाइज करके आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। वैसे तो एक्सरसाइज दिन के किसी भी समय की जा सकती है, लेकिन अधिकतर लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि सुबह खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए या नहीं?


इस पेज पर:-


खाली पेट वर्कआउट करना चाहिए या नहीं?- Empty Stomach Workout Good or Bad

YOBICS WORKOUT की फिटनेस ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा (Dr. Kavita Nalwa) बताती हैं कि खाली पेट वर्कआउट किया जा सकता है। खाली पेट वर्कआउट करने से फैट बर्न होने में मदद मिलती है, साथ सहनशक्ति भी बढ़ती है। लेकिन कई बार खाली पेट वर्कआउट करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। डिहाइड्रशन से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आना, मतली और घबराहट जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

खाली पेट वर्कआउट करने के फायदे- Empty Stomach Workout Benefits in Hindi

वजन घटाने में फायदेमंद

सुबह खाली पेट वर्कआउट या एक्सरसाइज करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। खाली पेट एक्सरसाइज करने से ऊर्जा का उपयोग किया जाता है, इससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

exercise on an empty stomach

मांसपेशियों का निर्माण

खाली पेट वर्कआउट करने से मांसपेशियों का निर्माण भी होता है। वर्कआउट करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और आपको ताकत मिलती है।

बीमारियां दूर रहती हैं

खाली पेट वर्कआउट करने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, वे दूसरे लोगों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ती है

अगर आप रोजाना खाली पेट वर्कआउट करते हैं, तो इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है और व्यक्ति जल्दी से बीमार नहीं पड़ता है। साथ ही शरीर के अंग भी सही तरीके से कार्य करते हैं।

खाली पेट वर्कआउट करने के नुकसान- Empty Stomach Workout Side Effects

  • सुबह खाली पेट वर्कआउट करने से फायदों के साथ ही नुकसान भी पहुंच सकता है। 
  • खाली पेट वर्कआउट करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है।
  • खाली पेट वर्कआउट करने से आपको उल्टी और मतली की समस्या हो सकती है।
  • खाली पेट वर्कआउट करने से आपको घबराहट महसूस हो सकती है।
  • खाली पेट वर्कआउट करने से मांसपेशियों में चोट लगने का जोखिम बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वर्कआउट करने से पहले क्या करें?

  • वर्कआउट करने से पहले आप गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं।
  • इसके अलावा वर्कआउट करने से पहले मिल्क शेक, आल्मंड शेक आदि भी पिया जा सकता है।
  • आप वर्कआउट करने से पहले स्प्राउट्स भी खा सकते हैं।
  • इसके अलावा वर्कआउट करने से पहले आप कोई डिटॉक्स ड्रिंक पी सकते हैं।

खाली पेट आसानी से वर्कआउट किया जा सकता है, लेकिन डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप पानी पी सकते हैं। या सब्जी या फलों का जूस पी सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

Read Next

जेनेलिया देशमुख ने 6 हफ्तों में घटाया वजन, फॉलो किए ये 2 रूल्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version