Expert

Eid al-Adha 2023: इस बार ईद पर बनाएं सोया कबाब, स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर

Soya Kabab Benefits And Recipe: ईद के खास मौके पर मेहमानों को खिलाएं हेल्दी और टेस्टी सोया कबाब। जानें रेसिपी और फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
Eid al-Adha 2023: इस बार ईद पर बनाएं सोया कबाब, स्वाद के साथ सेहत से भी है भरपूर


Soya Kabab Benefits And Recipe In Hindi: बकरीद इस बार 29 जून 2023 को मनाई जाएगी। ईद की पार्टी कबाब के बिना अधूरी मानी जाती है। ईद के मौके पर जब मेहमान घर पर आते हैं, तो ऐपेटाइजर के तौर पर उनके सामने कबाब पेश किए जाते हैं। आपने गलौटी कबाब, चिकन कबाब और शामी कबाब तो जरूर खाए होंगे। लेकिन इस बार ईद के खास मौके पर आप प्रोटीन से भरपूर सोया कबाब जरूर ट्राई करें। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं। सोया कबाब को सोया चंक्स या सोया ग्रैन्यूल्स से तैयार किया जाता है। इसमें लहसुन, अदरक, प्याज और मसाले मिलाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। ऐसे लोग जिन्हें मटन या चिकन के कबाब नहीं पसंद हैं या वेजिटेरियन लोग भी सोया कबाब का लुत्फ उठा सकते हैं। सोया कबाब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। तो आइए, डाइट्रीफिट की डाइटीशियन अबरना मैथ्यूवनन से जानते हैं सोया कबाब खाने के फायदे और इसकी आसान रेसिपी -

सोया कबाब की रेसिपी - Soya Kabab Recipe In Hindi

सामग्री−

  • 1 कप सोया चंक्स / ग्रैन्यूल्स 
  • 1/2 कप चना दाल
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा 
  • 6-7 लहसुन की कलियां
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 काली मिर्च पाउडर
  • 2-3 छोटी इलायची
  • 1/2 लाल मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • बारीक कटी हरी मिर्च 
  • स्वादानुसार नमक

विधि 

  • सोया कबाब बनाने के लिए चना दाल को अच्छी तरह धोएं और करीब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
  • फिर इसे कुकर में डालकर 2-3 सीटी लगाएं।
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें सोया चंक्स को डालकर नर्म होने तक उबालें।
  • इसके बाद सोया चंक्स से अतिरिक्त पानी निकाल दें।
  • अब आप सोया चंक्स और चने की दाल को मिक्सी में डालकर ग्राइंड कर लें। 
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।
  • सभी मसालों और नमक को भी साथ में अच्छी तरह मिला लें। 
  • अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगाएं। इसके बाद मिश्रण लेकर उसे कबाब की शेप दें। 
  • अब आप एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और कबाब को धीमी आंच पर अच्छी तरह सेंकें। आप इसे दोनों साइड से अच्छी तरह पकाएं।
  • आपके सोया कबाब बनकर तैयार है। 
  • आप इसे हरी चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें।
Soya-Kabab-Recipe

 

सोया कबाब के फायदे - Soya Kabab Benefits In Hindi

प्रोटीन से भरपूर

सोया चंक्स को प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनके विकास में मदद करता है। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण और एनर्जी मिलती है। साथ ही, कई बीमारियों से बचाव होता है।

वजन घटाने में मददगार

सोया चंक्स में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। सोया कबाब खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और आप ओवरईटिंग करने से बच सकते हैं। इस तरह यह वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Eid al-Adha 2023: बकरीद के मौके बनाएं ये 3 टेस्टी नॉनवेज डिशेज, खाने वाले कहेंगे वाह!

दिल को रखे हेल्दी

सोया चंक्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सोया चंक्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों के लिए स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे खाने से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में भी लाभ हो सकता है।

Read Next

डाइट में शामिल करें ये 4 विटामिन्स, बाल हमेशा बने रहेंगे काले-घने

Disclaimer