How Music Is Helpful In Labour Pain: प्रेग्नेंसी के 9 महीने के सफर के बाद जब डिलीवरी का वक्त आता है, तो अक्सर महिलाएं हिम्मत हार जाती हैं। 9वें महीने या 9वां महीना पूरा होने के बाद लेबर पेन (Labour Pain) यानी डिलीवरी से पहले उठने वाला दर्द असहनीय माना जाता है। कई बार महिलाओं को इस दर्द से 24 से 48 घंटे तक गुजरना पड़ता है। अब लेबर पेन के लिए जो कुदरत ने नियम बनाया है, उसे तो तोड़ा नहीं जा सकता, लेकिन कुछ तरीकों से इससे राहत जरूर पाई जा सकती है। इन्हीं तरीकों में से एक है अपना मनपसंद संगीत या म्यूजिक सुनना। लेबर पेन के दौरान अगर महिलाएं अपना मनपसंद या दिमाग को रिलैक्स करने वाला म्यूजिक सुनें, तो इससे दर्द से कुछ हद तक राहत पाई जा सकती है।
लेबर पेन में कैसे मददगार है संगीत?- How Music Is Helpful In Labour Pain?
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, "लेबर पेन के दौरान अगर महिलाएं म्यूजिक सुनती हैं, तो इससे उन्हें दर्द का एहसास कम होता है।" दरअसल, संस्थान द्वारा 30 महिलाओं पर एक रिसर्च की गई। इस दौरान महिलाओं को 15-15 के दो ग्रुप में बांटा गया। लेबर पेन के दौरान 1 ग्रुप को 30 मिनट के लिए म्यूजिक सुनने के लिए कहा गया। वहीं, महिलाओं के दूसरे ग्रुप को म्यूजिक नहीं सुनने के लिए दिया गया। 30 मिनट की इस रिसर्च में यह बात सामने आई कि लेबर पेन के दौरान जिन महिलाओं ने म्यूजिक सुना, उन्हें दर्द का एहसास कम हुआ।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं करने चाहिए ये 10 काम, मां और शिशु को पहुंचाते हैं नुकसान
लेबर पेन में क्यों फायदेमंद है संगीत?- Why Music is Beneficial in Labor Pain?
रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लेबर पेन के दौरान म्यूजिक सुनने से महिलाओं का दिमाग भटकता है, जिसकी वजह से उन्हें दर्द का कम एहसास होता है। इतना ही नहीं, लेबर पेन में म्यूजिक सुनने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और बीटा-एंडोर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसकी वजह से लेबर पेन को बढ़ाने और इसे दर्द को मैनेज करने में मदद मिलती है। म्यूजिक कैटेकोलामाइन नामक हार्मोन को कम करने में भी मदद करता है। जानकारी के लिए बता दें कि कैटेकोलामाइन हार्मोन लेबर पेन के लिए जिम्मेदार है।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में करता है चाइनीज फूड खाने का मन? तो जानें इससे होने वाले नुकसान
लेबर पेन के दौरान कैसा म्यूजिक सुनें?- What Kind Of Music Is Effective in Labor Pain?
लेबर पेन के दौरान महिलाओं को उनका पसंदीदा म्यूजिक या ऐसा म्यूजिक सुनने की सलाह दी जाती है, जो दिमाग को रिलैक्स करने में मदद करे। शोधकर्ताओं का कहना है कि लेबर पेन के दौरान महिलाएं आंखें बंद करके म्यूजिक को एन्जॉय करें, तो इसे स्ट्रेस कम होता है। साथ ही, यह लेबर पेन के एहसास को भी कम करता है।
Image Credit: Freepik.com