Doctor Verified

Edible Gold: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत के लिए भी लाभकारी होता है सोना, इस तरह से करें सेवन

Edible Gold Health Benefits: स्वर्ण भस्म सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए, धनतेरस के मौके पर जानते हैं इसके लाभ-
  • SHARE
  • FOLLOW
 Edible Gold: सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत के लिए भी लाभकारी होता है सोना, इस तरह से करें सेवन


Edible Gold Health Benefits in Hindi: धनतेरस से दिवाली के 5 दिनों के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। आज के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इस दिन धन्वंतरि के साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। आज के लिए बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू आदि खरीदा जाता है। लेकिन अधिकतर लोग इस दिन सोना खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि सोना सिर्फ पहनने के लिए ही नहीं, खाने के लिए भी होता है। आयुर्वेद में खाने योग्य सोने को स्वर्ण भस्म के रूप में जाना जाता है। स्वर्ण भस्म एक आयुर्वेदिक औषधि है। आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म (Gold or Swarna Bhasma) का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। आइए, राम हंस चेरीटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा आज धनतेरस के मौके पर जानते हैं स्वर्ण भस्म के फायदे-

स्वर्ण भस्म खाने के फायदे- Edible Gold Health Benefits in Hindi

1. रूमेटाइड अर्थराइटिस

रूमेटाइड अर्थराइटिस एक गंभीर बीमारी है। दुनियाभर में कई लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि, इसका इलाज करने में लंबा समय लग सकता है। आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म को रूमेटाइड अर्थराइटिस के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। एक स्टडी की मानें तो स्वर्ण भस्म रूमेटाइड अर्थराइट का इलाज कर सकता है। अगर आप रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका उपयोग कर सकते हैं।

2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम आदि से परेशान होना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में स्वर्ण भस्म का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। स्वर्ण भस्म मौसमी बीमारियों से भी बचाव करता है। कई आयुर्वेदाचार्य बदलते मौसम में बच्चों को स्वर्ण भस्म देने की सलाह देते हैं। रिसर्च की मानें तो स्वर्ण भस्म इम्यूनिटी बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें- मानसिक और शारीरिक समस्याओं को दूर करे स्वर्ण भस्म, जानिए इसके 6 फायदे और 3 नुकसान

eadile gold

3. फर्टिलिटी बढ़ाता है स्वर्ण भस्म

स्वर्ण भस्म या खाद्य योग सोना, यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। स्वर्ण भस्म फर्टिलिकी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसे खाने से स्पर्म काउंट में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, स्वर्ण भस्म कई यौन संबंधी समस्याओं भी इलाज करता है। अगर आप यौन स्वास्थ्य से परेशान हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर स्वर्ण भस्म का सेवन कर सकते हैं। 

4. स्किन के लिए फायदेमंद है

स्वर्ण भस्म सेहत के साथ ही त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। स्वर्ण भस्म का सेवन करने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप डॉक्टर की सलाह पर स्वर्ण भस्म का सेवन करेंगे, तो इससे स्किन ग्लो करती है। 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदाचार्य से जानें 'स्वर्ण भस्म' का सेवन करने के 7 फायदे और सही तरीका

5. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी

स्वर्ण भस्म हार्ट हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह खून के थक्के बनने से रोकता है। साथ ही, हृदय की कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। आयुर्वेद में हृदय रोगों का इलाज करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

स्वर्ण भस्म का सेवन कैसे करें?- How to Eat Gold in Hindi

स्वर्ण भस्म का सेवन हर व्यक्ति कर सकता है। इसका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से कई बीमारियों का इलाज होता है। स्वर्ण भस्म शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। डॉ. श्रेय की मानें तो बच्चे रोजाना 2-5 मिली ग्राम स्वर्ण भस्म का सेवन कर सकते हैं। वहीं, वयस्क 5-20 मिली ग्राम स्वर्ण भस्म का सेवन रोजाना कर सकते हैं। स्वर्ण भस्म को दूध के साथ लिया जा सकता है।

Read Next

डाइजेशन में सुधार करने में मदद करती है अदरक, इस तरह करें सेवन

Disclaimer