
तनाव में वसायुक्त भोजन करने वाली महिलाओं के मोटा होने की आशंका अधिक होती है। ऐसी महिलाओं को अपने आहार के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिये।
अगर आप तनाव में हैं और वसायुक्त खाना खा रही हैं, तो सावधान हो जाएं। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है किे तनावग्रसित होने पर वसायुक्त खाना खाने वाली महिलाओं को मोटापे का खतरा ज्यादा होता है।
ऐसी महिलाओं का मेटाबॉलिज्म बहुत कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से तनावग्रसित महिलायें मोटापे के अलावा दूसरी बीमारियों के निशाने पर आ जाती हैं। शोधकर्ताओं ने कुछ तनावग्रसित और कुछ बिना तनाव वाली 58 महिला प्रतिभागियों को अध्ययन में शामिल किया, जिनकी आयु 53 वर्ष थी। उन्हें 930 कैलोरी और 60 ग्राम वसा युक्त खाना दिया गया। इसके बाद अध्ययनकर्ताओं ने उनके मेटाबॉलिज्म रेट, ब्लड शुगर, इनसुलिन और तनाव वाले हार्मोन कार्टिसोल की जांच की।
जांच में पाया गया है कि तनाव में महिलायें वसायुक्त भोजन का सेवन अधिक करती हैं। तनाव में वसायुक्त भोजन का सेवन करने वाली महिलाओं का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। वे महिलायें अधिक मात्रा में कैलोरी और वसा का सेवन तो कर लेती हैं, लेकिन फिर उसे बर्न नहीं करतीं। ऐसा करने से उनका वजन बढ़ जाता है।
Image Source- getty images
Source- chicagotribune.com
Read More on Health News in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।