क्या आप भी खाते हैं सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड? हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Eating Bread with Milk on an Empty Stomach Side Effects in Hindi: अगर आप भी सुबह-सुबह नाश्ते में दूध और ब्रेड खाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी खाते हैं सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड? हो सकते हैं ये 5 नुकसान


Eating Bread with Milk on an Empty Stomach Side Effects in Hindi: अधिकतर घरों के कुछ लोग ऑफिस जाते हैं, तो बच्चे स्कूल जाते हैं। अकसर ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को सुबह जल्दी उठना होता है और अपनी मंजिल तक समय पर पहुंचना होता है। अकसर घर की मां, बहन या पत्नी सुबह-सुबह हेल्दी नाश्ता नहीं बना पाती हैं। ऐसे में वे अकसर सुबह-सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वाले लोगों को दूध और ब्रेड खिला देती हैं। अधिकतर लोग दूध और ब्रेड खाकर ही अपने दिन की शुरुआत सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध और ब्रेड खाना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। खासकर, अगर आप दूध के साथ व्हाइट ब्रेड खाते हैं तो इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाने के नुकसान क्या हैं? दूध और ब्रेड सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं? दूध और ब्रेड खाने से हेल्थ पर क्या असर पड़ सकता है? (Eating Bread with Milk on an Empty Stomach Side Effects in Hindi)  

सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाने के नुकसान- Eating Bread with Milk on an Empty Stomach Side Effects in Hindi

1. ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है

सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाना डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है, तो दूध और ब्रेड का सेवन भूलकर भी न करें। दरअसल, व्हाइट ब्रेड तेजी से पचता है, जिससे यह ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है और फिर ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है। इसके अलावा ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट्स भी अधिक होते हैं, जो शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आपको दूध और ब्रेड का नाश्ता करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- खाली पेट इन 5 चीजों का न करें सेवन, वरना हो सकती है कई परेशानियां

2. बार-बार भूख लगती है

अगर आप सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपको बार-बार भूख का अहसास हो सकता है। दरअसल, ब्रेड आसानी से पच जाता है, जिससे जल्दी-जल्दी भूख लगने लगती है। फिर अधिक खाने की इच्छा होती है। ऐसे में ब्रेड खाकर आप ओवरइटिंग कर सकते हैं। इसका असर आपके पाचन पर भी पड़ सकता है। ब्रेड खाना नुकसानदायक होता है।

3. वजन बढ़ा सकता है

अगर आप दूध और ब्रेड को सुबह नाश्ते में खाते हैं, तो यह आपके वजन को अनियंत्रित कर सकता है। दूध और ब्रेड खाने के बाद आपको अधिक भूख लग सकती है और आप ओवरइटिंग कर सकते हैं। साथ ही ब्रेड में फैट और कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर कैलोरी को बढ़ा सकता है और वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपका वजन पहले से ही अधिक है, तो आपको दूध और ब्रेड को खाने से बचना चाहिए। 

4. पाचन तंत्र को प्रभावित करे

अगर आप व्हाइट ब्रेड खाते हैं, तो इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ सकता है। दरअसल, ब्रेड मैदा से बने होते हैं। ऐसे में अगर आपका पाचन तंत्र पहले से ही कमजोर है, तो आपको सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आपका पाचन सही है, लेकिन आप नियमित रूप से दूध और ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

milk and bread cause constipation

5. कब्ज की समस्या पैदा करे

सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाने से आपका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। ब्रेड मैदा से बना होता है और मैदा पेट को सूखा देता है। इससे मल जम जाता है और पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता है। इसलिए अगर आपको कब्ज से बचना है या आपको अकसर ही कब्ज रहती है, तो दूध और ब्रेड खाने से बचना जरूरी होता है।

Khali Pet Dudh or Bread Khane ke Nuksan: सुबह खाली पेट दूध और ब्रेड खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, बार-बार भूख लग सकती है, वजन बढ़ सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको दूध और ब्रेड को लेने से बचना चाहिए। इससे आपको सिर्फ नुकसान ही पहुंच सकता है। इसके बजाय आप दूध के साथ केला, ड्राई फ्रूट्स आदि खा सकते हैं। इससे आपको पूरे दिनभर एनर्जी मिलती रहेगी।

Read Next

मिल्क थिस्ल को डाइट में शामिल करने के 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version