इंफेक्शन के बाद फेफड़ों (लंग्स) की जल्दी रिकवरी के लिए खाली पेट पिएं इन 5 फलों का जूस

फेफड़ों का इंफेक्शन कम करने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट फलों का जूस पी सकते हैं। जानें किन फलों को खाने से कम होता है फेफड़ों का इंफेक्शन
  • SHARE
  • FOLLOW
इंफेक्शन के बाद फेफड़ों (लंग्स) की जल्दी रिकवरी के लिए खाली पेट पिएं इन 5 फलों का जूस


क्या आप भी रोज सुबह खाली पेट फलों का सेवन करते हैं? सुबह-सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है (Eat Fruits Empty Stomach)। इनके सेवन से आप पूरी तरह से सेहतमंद रह सकते हैं। खाली पेट फल खाने से आपके पेट के रोग दूर होते हैं, साथ ही इससे फेफड़ों का इंफेक्शन भी काफी कम हो जाता है। अपने फेफड़ों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको खाली पेट कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिनमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती हो। साथ ही सुबह के समय खट्टे फलों को खाने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में गैस और एसीडिटी को बढ़ाते हैं, जिससे सांस फूलने की समस्या हो सकती है। फाइबर युक्त फलों का सेवन करने से आपको कोई परेशानी नहीं होती है। बल्कि यह आपके शरीर को डिटॉक्स करते हैं और शरीर से सारे विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं। खाली पेट फलों का जूस या फल खाने से शरीर एकदम स्वस्थ रहता है और हम जल्दी से बीमार नहीं पड़ते हैं।

healthy lungs

इन दिनों कोरोना वायरस के साथ-साथ कई तरह के वायरल इंफेक्शन फैल रहे हैं। ज्यादातर वायरल इंफेक्शन के लक्षणों में जुकाम, खांसी, बुखार आदि शामिल होते हैं। इसका एक बड़ा कारण होता है फेफड़ों में कफ का जमाव। ऐसे में अपने फेफड़ों की जल्दी रिकवरी के लिए आपको रोज सुबह खाली पेट कुछ फलों का सेवन करना चाहिए। ये फल आपके फेफड़ों की शक्ति बढ़ाते हैं, जिससे उसकी इंफेक्शन और अन्य समस्याओं से लड़ने में की शक्ति बढ़ती है। डायटीशियन सुगीता मुटरेजा से जानें  ऐसे कुछ फलों के बारे में जिन्हें रोज सुबह खाली पेट खाने से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

1) पपीता (Papaya)

फेफड़ों के इंफेक्शन को कम करने के लिए रोज सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आप इसे आसानी से खाली पेट खा सकते हैं, इससे आपके शरीर पर कोई गलत प्रभाव नहीं होगा। पपीते में पाचक एंजाइम (Digestive Enzymes) होते हैं, यह शरीर में पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह फेफड़ों में जमी गंदगी को निकालने का काम करता है। जिससे इंफेक्शन के बाद फेफड़े धीरे-धीरे रिकवर होने लगते हैं। इसके सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। रोज सुबह खाली पेट पपीते का जूस पीने से पेट में गैस, पेट का फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं ठीक होती है। इतना ही नहीं पपीते में पर्याप्त मात्रा में फाइबर (Fiber) भी पाया जाता है, साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है। ऐसे में यह वजन घटाने में भी मददगार होता है। रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या एक प्रकार की डाइट सभी के लिए फायदेमंद हो सकती है? डायटीशियन से जानें इसके बारे में

2) सेब (Apple)

“An apple a day keeps the doctor away” यह कहावत काफी फेमस है। इसका मतलब है रोजाना एक सेब खाने से आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। इसलिए आपको दिन में कम से कम एक सेब जरूर खाना चाहिए। आप रोज सुबह खाली पेट सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं। सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट की अच्छे से सफाई करने में मददगार होता है। सेब खाने से फेफड़े भी एकदम स्वस्थ और साफ रहते हैं। इसके साथ ही सेब में कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आपके फेफड़ों में इंफेक्शन हैं, तो आप रोज सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करें। इससे फेफड़ों की रिकवरी काफी तेजी से होगी। आप चाहें तो सेब का जूस भी सुबह-सुबह पी सकते हैं। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

kiwi 

3) कीवी (Kiwi)

कीवी बहुत ही सेहतमंद फल है। इसमें कई सारे विटामिंस, मिनरल्स पाए जाते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक कीवी खाने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। कीवी ब्लड प्लेटलेट्स (Blood Platelets) बढ़ाने में मददगार होता है। इतना ही नहीं रोजाना कीवी खाने से इंफेक्शन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। सुबह-सुबह खाली पेट कीवी का जूस पीने से या सिंपल एक कीवी खाने से आपके फेफड़ों पर जमी गंदगी बाहर निकल जाती है। साथ ही यह शरीर को भी पूरी तरह से डिटॉक्स करने में मददगार होता है। कीवी फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट के रोगों को भी दूर करने में सहायक होता है। इसके साथ ही सुबह एक कीवी खाने से आपको पेट भरा-भरा सा लगता है। इसलिए यह आपका वजन कम करने में भी लाभकारी होता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी नहीं कर पा रही हैं कंसीव? आयुर्वेदाचार्य से जानें फर्टिलिटी बढ़ाने वाली जड़ी-बूटियों के बारे में

4) तरबूज (Watermelon)

फेफड़ों के इंफेक्शन को कम करने के लिए तरबूज बेहद लाभकारी माना जाता है। रोज सुबह खाली पेट इसके जूस का सेवन करने से फेफड़ों पर जमी गंदगी को आसानी से निकाला जा सकता है। इससे फेफड़े पूरी तरह से साफ हो जाते हैं। तरबूज फाइबर युक्त फल है, इसलिए इसके सेवन से आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं तरबूज में पाए जाने वाला लाइकोपीन (Lycopene) फेफड़ों के साथ ही दिन और आंखों को भी स्वस्थ रखता है। तरबूज के फायदों को लेने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट इसका जूस पी सकते हैं।   

watermelon

5) अमरूद (Guava)

अमरूद पेट की सफाई करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अमरूद में पाए जाने वाला फाइबर पेट के रोग जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को पूरी तरह के खत्म करने में लाभकारी होता है। अगर फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से आपको सांस फूलने की समस्या हो रही है, तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। अमरूद फेफड़ों के इंफेक्शन को कम करने और उनकी सफाई करने के लिए एक काफी अच्छा फल है। फेफड़ों के इंफेक्शन को कम करने के लिए आप रोज सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। अमरूद में कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

सुबह के समय इन फलों का न करें सेवन (Do Not Consume These Fruits in The Morning)

सुबह के समय आपको खट्टे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि खाली पेट इनका सेवन करने से बाद में पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खाली पेट खट्टे फल खाने से पेट में गैस की समस्या बढ़ जाती है। इससे कई बार सांस लेने में तकलीफ भी होने लगती है। ऐसे में आपको इनके सेवन से बचना चाहिए। खट्टे फलों में आपको मौसमी, संतरा, अनानास शामिल होते हैं। इसलिए खाली पेट इन फलों का सेवन न करें। आपको खाली पेट इन्हें न जूस के रूप में लेना चाहिए और न ही सिपंल तरीके से इन्हें खाना चाहिए।

अपने फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप इन फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसके इलाज के लिए आपको डॉक्टर की सलाह भी जरूर लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के आपको किसी भी चीज का सेवन करने से बचना चाहिए।  

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

क्या चावल को अच्छे से न पकाकर खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? जानें इस पर डायटीशियन की राय और नई रिसर्च

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version