डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में खाएं ये 7 चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज से ग्रसित होने पर शरीर में कई तरह की परेशानी होती है। ऐसे में मरीजों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज के मरीज सुबह नाश्ते में खाएं ये 7 चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी हो सकती है, अगर आप अपने डाइट  और लाइफस्टाइल पर सही से ध्यान नहीं देते हैं। दरअसल, इससे ग्रसित लोगों का शुगर लेवल काफी हाई हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए डायबिटीज से ग्रसित लोगों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ताकि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सके। खासतौर पर नाश्ते में हमेशा ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपको हेल्दी रखे। कभी भी नाश्ता स्किप न करें। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज में आप खा सकते हैं। आइए जानते हैं शुगर में सुबह क्या खाना चाहिए?

1. बेसन का चीला

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी को जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, संतुलित आहार और स्वस्थ लाइफस्टाइल फॉलो करके आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको शुगर की बीमारी है, तो सुबह के समय बेसन का चीजा खाएं। बेसन का चीला तैयार करने के लिए आप इसमें कई तरह की सब्जियों के साथ-साथ दूसरी सब्जियां एड कर सकते हैं, जो आपके शरीर को हेल्दी रख सकता है। साथ ही आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी। वहीं, बेसन का चीला काफी हेल्दी भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना पैरों की सफाई क्यों जरूरी है? जानें सफाई से जुड़ी 5 बातें

2. पनीर पराठा

डायबिटीज मरीजों के लिए पनीर काफी हेल्दी माना जाता है। यह फैट फ्री डाइट है। अगर आप कुछ हेल्दी और इंडियन फूड खाना चाहते हैं, तो पनीर का पराठा अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

3. अंकुरित अनाज और दालें 

डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों को अपने आहार अपने आहार में अंकुरित अनाज और दालें शामिल कर सकते हैं। इस तरह का नाश्ता प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जिससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। वहीं, शरीर का वजन भी कंट्रोल रहेगा।

4. टमाटर ओट ऑमलेट

डायबिटीजे में अंडे से तैयार ऑमलेट को शामिल किया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए आप इसमें थोड़ी सी हरी सब्जियां और ओट्स शामिल कीजिए। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हो सकता है। 

5. उबले अंडे

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसके सेवन से वजन कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। अंडे को डाइट में शामिल करने से यह शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करता है। ऐसे में डायबिटीज मरीज इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। 

6. मल्टीग्रेन इडली

अगर आप कुछ हटकर और हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहते हैं, तो इडली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों को अपने डाइट में मल्टीग्रेन इडली को शामिल करना चाहिए। इडली तैयार करने के लिए आप इसमें ओट्स, मेथी, ज्वार और बाजरा जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। यह सभी अनाज सेहत के लिहाज से काफी अच्छे माने जाते हैं। साथ ही यह डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। ऐसे में ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन इडली को शामिल करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - प्री-डायबिटीज क्या है? जानें प्री-डायबिटीज के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

7.  चिया सीड्स

डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति अपने आहार में चिया सीड्स को शामिल कर सकते हैं। चिया सीड्स फाइबर के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी हो सकता है। अगर आप डायबिटीज की परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें। यह आपके लिए काफी हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

शुगर में सुबह-सुबह आप इन नाश्तों को शामिल कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी हेल्दी माना जाता है। इस तरह के आहार का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल हाई नहीं होता है। साथ ही शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

Read Next

इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए सत्तू का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

Disclaimer