Early Signs of Pregnancy: मां बनना हर महिला के लिए एक खूबसूरत अहसास होता है। गर्भधारण करने से लेकर डिलीवरी होने तक महिला को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान न सिर्फ महिला के शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इतना ही नहीं, गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में भी महिला को काफी परेशानियां होती हैं। गर्भ ठहरने के लक्षण महिलाओं के शरीर में कई बदलावों के साथ आते हैं। ये लक्षण महिला के शारीरिक, भावनात्मक, और मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव के रूप में प्रकट होते हैं। कई बार महिला को गर्भधारण होने पर पता नहीं चल पाता। ऐसे में कुछ महिलाएं इसे सामान्य लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन यह महिला को हेल्दी प्रेग्नेंसी प्लान करने से रोक सकता है। ऐसे में जरूरी हैं इन लक्षणों को समझकर जांच कराई जाए। इन लक्षणों के बारे में हमें जानकारी दी मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की एसोसिएट डायरेक्टर और ऑरा स्पेशलिटी क्लिनिक (गुरुग्राम) की डायरेक्टर डॉ रितु सेठी (गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टेट्रिशन) से।
गर्भ ठहने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आने लगते हैं- Early Symptoms of Conception In Hindi
मासिक धर्म के बंद हो जाना
गर्भधारण की शुरुआत में मासिक धर्म अचानक से रूक जाता है। ऐसे में आपको अपनी पीरियड्स आने की डेट ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स मिस हुए कई दिन हो गए हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
उल्टी या उबकाई आना
गर्भ ठहरने की शुरुआत में महिला को उबकाई आने लगती है। ऐसे में महिला को बार-बार उल्टी होने लगती है, साथ ही अक्सर घबराहट और बैचेनी जैसा भी महसूस होने लगता है।
सीने में दर्द या चुभन
प्रेग्नेंसी की शुरुआत में महिला को सीने में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में ब्रेस्ट की साइट दर्द या चुभन जैसा महसूस होता है। इस लक्षण को कभी भी नजरअंंदाज नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण: प्रेग्नेंट होने के शुरुआती दिनों में दिखते हैं ये 7 लक्षण
मामूली तनाव और थकान
अगर महिला को काफी दिनों से थकावट ज्यादा महसूस हो रही है, तो यह भी गर्भावस्था का लक्षण सकता है। ऐसे में महिला को बिना कारण तनाव, कमजोरी और थकावट महसूस होती रहती है।
स्तनों में सूजन और दर्द
स्तनों में दर्द महसूस होना भी प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। कई मामलों में महिला को स्तनों में सूजन भी महसूस होने लगती है।
पेट में ब्लोटिंग होना
कई महिलाओं को गर्भावस्था की शुरुआत में ब्लोटिंग भी होने लगती है। ऐसे में उन्हें पेट फूलना या पाचन संबंधित समस्याएं भी होने लगती हैं।
कुछ खाने का मन होना
ऐसे में कुछ महिलाओं को कुछ खाने की अचानक क्रेविंग होने लगती है। इसके अलावा, बहुत ज्यादा भूख या अचानक कुछ खाने का मन करने लगता है।
इसे भी पढ़ें- ओवुलेशन के बाद प्रेग्नेंसी के लक्षण: जानें शरीर में कौन से बदलाव देते हैं प्रेग्नेंट होने का संकेत
बार-बार पेशाब जाना
अगर महिला को बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, तो यह भी शुरुआती लक्षण में शामिल हो सकता है। ऐसे में महिला को कम पानी के बावजूद बार-बार यूरिनेट की जरूरत लग सकती है।
मूड में बदलाव होना
गर्भावस्था में महिला में शारीरिक बदलाव के साथ मानसिक बदलाव भी आते हैं। ऐसे में महिला का मूड बार-बार बदलता रहता है। साथ ही, इस दौरान इमोशनल हेल्थ में भी फर्क देखने को मिलता है।
अगर किसी महिला को इन लक्षणों में से कुछ भी महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए। ऐसे में गर्भावस्था की पुष्टि विभिन्न परीक्षण और जांच के जरिए हो पाएगी।
Read Next
प्रेग्नेंट हैं तो पहली तिमाही में न करें ये 5 गलतियां, वरना मां और बच्चे को पहुंच सकता है नुकसान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version