Expert

उल्टी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर

Ulti Hone Par Kya Piye: उल्टी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय, कैमोमाइल-टी लाभकारी हो सकती हैं। इससे उल्टी की परेशानी दूर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
उल्टी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, जल्द दिखेगा असर


Drinks To Help Stop Vomiting In Hindi: उल्टी एक सामान्य समस्या है, जो कि किसी भी वजह से हो सकती है। जैसे फूड पॉइजनिंग, लाइफस्टाइल में बदलाव, सिरदर्द, पेट में गैस या ब्लोटिंग होना आदि। यहां तक कि कई बार स्ट्रेस का स्तर बढ़ जाए, तो भी उल्टी हो सकती है। लेकिन, उल्टी किसी भी व्यक्ति को काफी परेशान कर सकती है। उल्टी की वजह से व्यक्ति की एनर्जी लो हो जाती है। वह पूरी तरह डल और कमजोरी महसूस करता है। यहां तक कि अगर एक ही दिन में कई बार उल्टी हो जाए, तो व्यक्ति पूरी तरह बेडरेस्ट पर चला जाता है। ध्यान रखें कि उल्टी के दौरान शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में पानी बह जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो और खोई हुई एनर्जी भी लौट आए। सवाल है, उल्टी होने पर क्या पिएं (Ulti Ho To Kya Pina Chahiye)? इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के (What Is The Best Drink To Stop Vomiting In Hindi) बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करने से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है और बॉडी भी हाइड्रेट रह सकती है। इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

उल्टी रोकने के लिए क्या पिएं?- What Is The Best Drink To Stop Vomiting In Hindi

What Is The Best Drink To Stop Vomiting

उल्टी होने पर पिएं अदरक की चाय

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि उल्टी जैसा मन हो, तो क्या खाएं? या उल्टी होने के बाद क्या खाएं या पिएं? जैसा कि कुछ देर पहले ही बताया गया है कि उल्टी की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में आप उल्टी रोकने के लिए अदरक की चाय पी सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई तत्व होते हैं। यह शरीर की सूजन कम करने और मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness) को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, अदरक की चाय से पाचन क्षमता में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार मतली या उल्टी होने पर अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगा आराम

उल्टी रोकने के लिए पिएं पुदीना की चाय

What Is The Best Drink To Stop Vomiting

उल्टी होने पर क्या पीना चाहिए? विशेषज्ञों की राय है कि उल्टी को रोकने के लिए आप पुदीना की चाय पी सकते हैं। पुदीना की चाय पीने से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या कम होती है। कई बार उल्टी होने के बाद भी उल्टी जैसा मन बना रहता है। मतली और उल्टी की समस्या में भी पुदीना काफी कारगर तरीके से काम करती है।

उल्टी होने पर पिएं इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक

उल्टी होने के कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो जाता है। इसे मैनेज करने के लिए ऐसी चीजें पीनी चाहिए, इसमें इलेक्ट्रोलाइट मौजूद हो। इस तरह की कंडीशन में आप ज्यादा से पानी पिएं और नारियल पानी पीना भी फायदेमंद हो सकता है। उल्टी के बाद नारियल पानी पीने से पेट की जलन शांत होती है और एनर्जी भी रिगेन होती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बार-बार क्यों होने लगती है उल्टी की समस्या? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपा

उल्टी होने पर पिएं कैमोमाइल चाय

कैमोमाइल टी पीने के अपने कई फायदे हैं। अगर आपको उल्टी की समस्या हो रही है, तो ऐसे में कैमोमाइल-टी पीना लाभकारी हो सकता है। कैमोमाइल-टी पीने से पेट की जलन कम होती है और उल्टी से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह व्यक्ति की बॉडी को रिलैक्स करता है।

क्लियर सूप पिएं

उल्टी होने पर रोगी को क्या खिलाना चाहिए? यह सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है। सिर्फ कुछ ड्रिंक्स की मदद से एनर्जी गेन करने में समय लग सकता है। उल्टी की समस्या से छुअकारा पाने के लिए आप रोगी को क्लियर सूप जरूर दें। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। उल्टी की वजह से रोगी के शरीर से जो पोषक तत्व बाहर निकलें, उन्हें रिगेन करने में मदद मिलती है। साथ ही, उल्टी की समस्या भी कम होने लगती है।

उल्टी होने पर क्या पिलाना चाहिए? इस संबंध में बेहतर होगा कि आप एक बार एक्सपर्ट से बात कर लें। उल्टी होने के बाद रोगी को वही चीजें पीने या खाने को दें, जिससे पाचन तंत्र में सुधार होगा और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद मिले।

All Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है चौलाई का साग, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer