फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, महिलाएं और पुरुष दोनों कर सकते हैं सेवन

How to Increase Fertility: आजकल प्रदूषण, अनियमित खानपान और कई कारणों से लोगों की फर्टिलिटी प्रभावित हो रही है।
  • SHARE
  • FOLLOW
 फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, महिलाएं और पुरुष दोनों कर सकते हैं सेवन


Drinks to Increase fertility: आजकल की अनियमित लाइफस्टाइल, शराब और सिगरेट का सेवन करने की वजह से महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या देखी जा रही है। फर्टिलिटी कम होने, पीसीओडी, ओवरी सिस्ट या मोटापे जैसे कई परेशानियां महिलाओं को नेचुरल तरीके से बच्चा कंसीव करने से रोकती हैं। फर्टिलिटी को ठीक करने के लिए महिलाएं और पुरुष दोनों ही कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं, दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। गर्भधारण के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से पहले आज भी कई लोग फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं।

ऐसे कई फूड्स और जड़ी बूटियां हैं जो फर्टिलिटी पावर को बढ़ाने का काम करती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जिनका इस्तेमाल करके फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। इन ड्रिंक्स की खास बात ये है कि महिला और पुरुष दोनों ही बिना किसी संकोच के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने में कौन से ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकते हैं इस विषय पर जानकारी दे रही हैं दिल्ली के भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह

फर्टिलिटी के लिए दालचीनी का पानी- Cinnamon Water Benefits for Fertility

दालचीनी को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए बेस्ट मानी जाती है। महिलाओं में पीसीओडी या पीसीओएस एक हार्मोनल परेशानी है जो इनफर्टिलिटी पैदा करती है। दालचीनी से पीसीओडी में बनने वाली ओवरी की सिस्ट को कम किया जा सकता है। 2019 में जेद्दाह के किंग अब्‍दुल अजीज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल द्वारा की गई एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि दालचीनी का पानी का सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। रिसर्च में कहा गया है कि फर्टिलिटी की समस्या से राहत पाने के लिए दिन में दो बार दालचीनी का पानी पिया जा सकता है। हालांकि इसका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः नाभि में गुलाब जल डालकर सोने के फायदे

कंसीव करने में मदद करती है कलौंजी- Kalonji Benefits for Increase fertility

पीसीओएस के कारण महिलाओं के ओवरी के अंदर एक सिस्ट बन जाता है, जिसकी वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। कई बार रेगुलर पीरियड्स के कारण भी महिलाओं को बच्चा कंसीव करने में परेशानी होती है। इन समस्याओं से कलौंजी के जरिए रात पाई जा सकती है। इसके साथ ही मेल पार्टनर में स्पर्म काउंट कम होने की वजह से आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं, तो उन्हें भी इस ड्रिंक का सेवन आसानी से करवाया जा सकता है। नियमित तौर पर कलौंजी की चाय, कलौंजी का काढ़ा पीने से हार्मोनल प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः बालों पर भिंडी का जेल लगाने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका 

अजवाइन और जीरा- Celery and cumin to increase fertility

पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए अजवाइन और जीरा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। नियमित तौर पर अजवाइन और जीरे का सेवन करने से महिलाओं में गर्भाशय को और पुरुषों में जनन मूत्रीय तंत्र को साफ करने में मदद मिलती है। फर्टिलिटी की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना खाली पेट अजवाइन और जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

Read Next

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किसे नहीं करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer