Drinks To Have After Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। यह व्रत निर्जला होने के साथ पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं सूरज उगने से पहले सरगी का सेवन करती है। इसके बाद दिन निर्जला व्रत रखती है। चांद निकलने पर महिलाएं पानी पीकर इस व्रत को खोलती है और उसके बाद खाने का सेवन कर लेती है। लेकिन लंबे समय तक भूखे रहने के बाद यह तुरंत खाने से पेट संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को व्रत खोलने के बाद कुछ ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। यह ड्रिंक्स पीने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। यह ड्रिंक्स पीने से पेट में होने वाली गैस, अपच और एसिडिटी से बचाव होता है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि महिलाएं करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद कौन सी ड्रिंक्स पिएं।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, सोडियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। नारियल पानी पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और डिहाइड्रेशन से भी राहत मिलती है। इसको पीने से शरीर की गर्मी शांत होने के साथ शरीर स्वस्थ रहता है।
छाछ
महिलाएं करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद छाछ का भी सेवन कर सकती हैं। यह दही से बनी होती है, इसमें काला नमक और भूना जीरा डालने से पेट संबंधी परेशानियां कम होने के साथ शरीर हाइड्रेट रहता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को एक्टिव रखता है।
फलों का जूस
महिलाएं करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद फलों का जूस का भी सेवन किया जा सकता है। फलों का जूस पीने से शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है। फलों के जूस शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ पानी की कमी को भी दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- पहली बार रख रही हैं करवाचौथ का व्रत, तो न करें डाइट से जुड़ी ये 5 गलतियां, बिगड़ सकती है सेहत
नींबू पानी
अगर व्रत रखने के बाद आपको पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या लगे, तो नींबू पानी का सेवन अवश्य करें। नींबू पानी गैस और अपच से राहत देने के साथ शरीर को राहत देता है। यह मेटॉबोलिजम को तेज करने के साथ शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
हर्बल चाय
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद महिलाएं हर्बल चाय बनाकर भी पी सकती है। यह चाय दिनभर की थकान को कम करके शरीर को स्वस्थ रखती है। इस चाय को पीने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है।
करवा चौथ के व्रत को खोलने के बाद महिलाएं इन ड्रिंक्स को बनाकर पी सकती हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस ड्रिंक का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version