Diet Mistakes to Avoid in Karwa Chauth: हर साल की तरह इस साल भी करवाचौथ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बाजार में कपड़े-गहनों और साज-श्रंगार के सामान की भरमार है। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं, अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। व्रत रखने की परंपरा सभी जगह अलग-अलग है। कुछ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं, तो वहीं कुछ हल्का भोजन खाकर व्रत रखती हैं। व्रत से पहले सरगी खाई जाती है। वहीं व्रत खोलकर भी पकवान खाए जाते हैं। लेकिन व्रत और रिति-रिवाज के बीच सेहत आपकी सेहत भी जरूरी है। कुछ ऐसी महिलाएं, जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर व्रत के साथ-साथ अपनी सेहत का ख्याल कैसे रखा जाए, ताकि व्रत के दौरान उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक समस्या न हो। इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं डाइट से जुड़ी कुछ गलतियां जिनसे महिलाओं को बचना चाहिए। इनके बारे में विस्तार से आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. व्रत से पहले फलों का सेवन करें- Eat Fruits Before Fast
पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं, तो डाइट पर गौर करें। व्रत से पहले ताजे फलों का सेवन करें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। सुबह सरगी में केला, अमरूद, चीकू, नाशपाती और अनार जैसे फलों को शामिल करें। फलों में फाइबर होता है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होगा।
2. सरगी में न खाएं तेल वाली चीजें- Avoid Oily Food
करवाचौथ व्रत से पहले महिलाएं सुबह के पहले पहर में सरगी करती हैं। इस दौरान भोजन खाकर, वह व्रत के बाद ही दोबारा खाना खाती हैं। इस दौरान तेल वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। उपवास से पहले तेल वाली चीजों का सेवन करेंगे, तो कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसी तरह व्रत खोलने के बाद भी तेल वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
3. निर्जला व्रत न रखें- Avoid Nirjala Fast
अगर आप पहली बार व्रत रख रही हैं, तो निर्जला उपवास रखने से बचें। निर्जला व्रत रखने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। व्रत में आपको चाय और कॉफी का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इससे सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
4. व्रत के बाद ढेर सारा खाने से बचें- Avoid Large Quantity of Food After Fast
व्रत के बाद आपको ढेर सारा खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। व्रत के बाद, ज्यादा खाएंगी, तो पेट उल्टी, घबराहट, गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ से एक दिन पहले डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें, व्रत में बनी रहेंगी एनर्जेटिक
5. व्रत के बाद ज्यादा मीठी चीजें न खाएं- Avoid Sweet Food After Fast
करवाचौथ के व्रत के बाद, ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मीठी चीजें खाने के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और घबराहट महसूस होगी। व्रत के बाद मीठी चाय या जूस के सेवन से भी बचना चाहिए। आप कमजोरी महसूस कर रही हैं, तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके व्रत खोल सकती हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।