Karwa Chauth Pre And Post Fasting Tips: त्योहार की शुरुआत हो चुकी हैं। नवरात्र चल रहें है, इसके बाद करवा चौथ आने वाला है। महिलाओं को इस त्योहार का साल भर इंतजार रहता है। यह त्योहार महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करती है। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को व्रत खोलती है। इस व्रत में महिलाएं लंबे समय तक भूखी और प्यासी रहती है। इस व्रत को करने के दौरान महिलाएं सजती और संवरती भी है। लंबे समय तक भूखी प्यासी रहने की वजह से कई बार शरीर में थकान हो जाती है। ऐसे में यह व्रत करने से पहले और बाद में महिलाओं को कई तरह की टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करने से महिलाओं के शरीर में कमजोरी नहीं आएगी और प्यास भी कम लगेगी। यह टिप्स महिलाओं को एनर्जी देने के साथ उनके शरीर को हेल्दी भी रखेगा। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से करवा चौथ का व्रत रखने से पहले और बाद में किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
व्रत से पहले की टिप्स
मिठाईयों के सेवन से बचें
करवा चौथ का व्रत रखने से पहले महिलाओ को मिठाईयां खाने से बचना चाहिए। हो सकें, तो सरगी में भी मिठाई का सेवन न करें। मिठाई खाने से आपको बाद में भूख लग सकती है और यह प्यास को भी बढ़ाती है। इसके जगह डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
नट्स
करवा चौथ से पहले नट्स का सेवन भी किया जा सकता है। नट्स शरीर में एनर्जी लाने के साथ पेट को लंबे समय तक भरकर भी रखते हैं। सरगी में नट्स का सेवन किया जा सकता है। नट्स में भरपूर मात्रा में वसा और प्रोटीन होता है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं।
फलों का सेवन
करवा चौथ का व्रत रखने से पहले फलों का सेवन भी किया जा सकता है। फल शरीर को पोषण देने के साथ फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। फल पेट को लंबे समय तक भरकर भी रखते हैं। डाइट में सेब, केला, अमरूद, पपीता और अनार का सेवन किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- नहाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
हाइड्रेट रहे
करवा चौथ का व्रत रखने से पहले की जाने वाली सरगी में चिप्स और तैलीय भोजन खाने से बचें। ये चीजें प्यास बढ़ाने के साथ चक्कर की समस्या को भी बढ़ा सकते हैं। सरगी में कम से कम 2 गिलास गर्म पानी पियें। ऐसा करने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगा।
व्रत के बाद की जानें वाली गलतियां
मसालेदार भोजन से दूर रहे
पूरे दिन भूखे प्यासे रहने के बाद महिलाएं अक्सर रात को व्रत खोलने के बाद तेल मसाले युक्त भोजन कर लेती है, जो पेट में गैस के साथ अपच, कब्ज और एसिडिटी को बढ़ा सकता है। हल्के खाद्य पदार्थ का सेवन करें, जिनमें अधिक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन हों। यह चीजें शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेगी।
सोने से पहले पानी पिएं
महिलाओं को करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद सोने से पहले 1 से 2 गिलास नींबू पानी अवश्य पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहेगा और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करने में मदद मिलेगी।
करवा चौथ का व्रत रखने से पहले और बाद में इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस व्रत को रखें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version