हम अक्सर इस बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं कि किस चीज के साथ कौन सी चीज खाएं ताकि कभी बीमार न पड़े। फिर चाहे वह मछली के साथ चाय पीने की बात हो या फिर दही के साथ नींबू। सही खान-पान अच्छे स्वास्थ्य का राज है और इसी के कारण सही फूड के साथ सही चीज का सेवन बहुत जरूरी है क्योंकि गलत फूड पेयरिंग से बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। बचपन से ही हम किताबों में पढ़ते आ रहे हैं कि दूध अपने आप में संपूर्ण फूड है। बच्चों से लेकर बड़ों को दूध पीना पसंद होता है और अक्सर घर में हम लोग दूध के साथ कूकीज, फल या कुछ अन्य फूड खाना पसंद करते हैं। कभी-कभार हमारी ये आदत हमारे लिए नुकसान भी पैदा कर सकती है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कहां होता है तो इस लेख में हम आपकी इसी सोच से पर्दा उठा रहे हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अगर हम गलत फूड के साथ दूध का सेवन करते हैं तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगली बार दूध पीते वक्त इन चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
कौन से फूड है दूध के साथ जहर
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक, बहुत से लोग दूध और केला साथ में खाना पसंद करते हैं और बॉडी बिल्डिंग में लगे युवा व युवतियां अक्सर इस शेक का सेवन वर्कआउट करने के बाद करते हैं। फिटनेस कोच भी इस ड्रिंक को वर्कआउट के बाद काफी अच्छा मानते हैं। लेकिन आयुर्वेद इस ड्रिंक को पीने से मना करता है। विशेषज्ञों की मानें तो असंगत फूड स्वास्थ्य के लिए हमेशा से हानिकारक होते हैं। अग्नि या फिर इंसानों की आंत में मौजूद पाचन आग खाने को पचाने के लिए जिम्मेदार होती है, जो भी हम खाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या दूध में केला डालकर पीना हेल्दी है? आयुर्वेद के मुताबिक जानें इससे शरीर को होने वाले नुकसान
टॉप स्टोरीज़
कुछ फूड सभी बीमारियों की जड़
आयुर्वेद के मुताबिक, सामान्य जिंदगी की तरह ये भी बाहरी तत्वों और अवरोधकों से प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए जब आप आग में ईंधन डालते हैं तो आग और तेजी से फैलती है और उसे बुझाने के लिए पानी की जरूरत होती है। शरीर के भीतर लगी अंदरुनी आग भी इसी तरह से काम करती है। जब भी हम कुछ चीजें ऐसी खाते हैं, जिसके कारण अग्नि ज्यादा भड़क जाती है, जो हमारी पाचन प्रक्रिया कमजोर हो जाती है। ऐसा होने के कारण हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थों का बनना शुरू हो जाता है, जो कि सभी बीमारियों की जड़ है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि अग्नि तब कमजोर होती है, जब आप असंगत फूड को मिक्स करते हैं। दूध एक पोषणभरा फूड है, जो काफी पोषक तत्वों से भरा होता है लेकिन तब तक, जब तक आप इसमें असंगत फूड को नहीं मिलाते हैं। इस लेख में नीचे हम आपको ऐसे ही 9 फूड के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें दूध के साथ लेना आपके लिए किसी जहर से कम नहीं है।
- केले
- चेरी
- कोई भी खट्टा फल (नारंगी, नींबू, चूना, अंगूर, इमली, आंवला, हरे सेब, आलूबुखारा, स्टार फल, अनानास, आदि)
- खमीर युक्त वस्तुएं
- अंडा, मांस और मछली
- खिचड़ी
- दही
- फलियां
- मूली
इसे भी पढ़ेंः कैसी भी हो दस्त ये 5 जड़ी-बूटियां आपके दिलाएंगी फौरन राहत, बस छोड़ दे इन फूड का सेवन
दूध पीने का सबसे सही तरीका
दूध पीने का सबसे आसान और अच्छा तरीका उसे बिना किसी फूड या उसमें बिना कुछ मिलाएं पीना है, खासकर अगर गाय का दूध हो तो। शहद, गुड़ या फिर चीनी को स्वाद बढ़ाने के लिए मिला सकते हैं और इससे उसके पोषक तत्व भी बढ़ते हैं। आप इसमें ये चीजें कम मिलाएं और दूसरी चीजों के साथ दूध पीने से बचें।
Read More Articles On Ayurveda in Hindi