
इस बात का अंदाजा नही है कि इस मग में अल्कोहल या कॉकटेल पीना फूड प्वाइजनिंग को दावत दे रहा है। जी हां तांबे के मग में शराब से पेट में खराबी हो सकती है। यहां तक कि यह जानलेवा भी हो सकता है।
आजकल शराब पीने का नया ट्रेंड चल रहा है। तमाम बार ऐसे हैं जहां तांबे के बर्तन (Copper Mugs) में कॉकटेल परोसते हैं। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा मॉस्को म्यूल सर्व किया जा रहा है और लोग शान से इस मग में कॉकटेल का भरपूर मज़ा ले रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नही है कि इस मग में अल्कोहल या कॉकटेल पीना फूड प्वाइजनिंग को दावत दे रहा है। जी हां तांबे के मग में शराब से पेट में खराबी हो सकती है। यहां तक कि यह जानलेवा भी हो सकता है।
बारिश के मौसम में कैसा हो आहार? हमारे पास है जवाब!
द फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, जिन खाने-पीने की चीज़ों का pH मान 6 से कम है, उन्हें तांबे के बर्तनों में कभी नहीं खाना चाहिए। मॉस्को म्यूल जैसे कई दूसरे कॉकटेल ऐसे हैं जिनका पीएच मान 6 से कम होता है। इन खतरों के चलते अमेरिका के कई राज्यों में कॉपर मग से होने वाले नुकसान से लोगों को आगाह करना शुरू कर दिया है।
हालांकि अगर आप कॉपर मग में ही कॉकटेल का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो ऐसे मग्स में ड्रिंक करें, जिन पर निकिल या स्टील की कोटिंग की गई हो। इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा नहीं होगा और आप तांबे के मग में कॉकटेल का पूरा आनंद उठा पाएंगे।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।