Doctor Verified

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं का शरीर एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कर सकता है? डॉक्टर से जानें

बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं का शरीर एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कर सकता है? डॉक्टर से जानें


Does The Body Produce Estrogen After Total Hysterectomy In Hindi: बच्चेदानी निकलवाना एक जटिल प्रक्रिया है। बच्चेदानी निकलवाने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे बच्चेदानी से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी, हैवी ब्लीडिंग होती है, बच्चेदानी से जुड़ा कैंसर आदि। बच्चेदानी के निकलवाने के बाद अक्सर महिलाओं को मेनोपॉज जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इस दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैशेज, नाइट स्वेट्स आदि समस्याएं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, जैसे-जैसे वक्त गुजरता है, बॉडी खुद को एड्जेस्ट कर लेती है। इस तरह की परेशानियां भी कम हो जाती हैं। लेकिन, हर महिला के लिए यह जानना जरूरी है कि क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं का शरीर एस्ट्रोजन का उत्पादन करता है? आइए, इस लेख में आगे जानते हैं।

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं का शरीर एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कर सकता है?

Does The Body Produce Estrogen After Total Hysterectomy

वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की मानें, महिलाओं के लिए एस्ट्रोजन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है। इस हार्मोन की मदद से मेंस्ट्रुअल साइकिल बैलेंस्ड रहता है, प्रेग्नेंसी सहज हो जाती है और महिलाएं फर्टाइल भी रहती है। यही नहीं, एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के लिए इतना जरूरी है कि इसकी वजह से महिलाओं की हड्डियां मजबूत होती हैं, कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं का शरीर एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कर सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है कि एस्ट्रोजन का उत्पादन कम होगा या नहीं, यह बात बच्चेदानी की सर्जरी पर निर्भर करती है। 

डॉ. शोभा गुप्ता आगे कहती हैं अगर महिला की सिर्फ बच्चेदानी निकाली गई है, लेकिन ओवरीज अब भी हेल्दी हैं, तो शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। लेकिन, समय के साथ-साथ यह अपने स्तर को बैलेंस करने लगेगा। आपको बता दें कि बच्चेदानी की सर्जरी कई तरह की होती है। जैसे बच्चेदानी के साथ-साथ सर्विक्स को रिमूव करना, वहीं कुछ महिलाओं में सिर्फ बच्चेदानी को रिमूव किया जाता है, जबकि सर्विक्स इंटेक्ट को छोड़ दिया जाता है। कुछ महिलाओं में बच्चेदानी की सर्जरी के साथ-साथ ओवरीज को भी रिमूव करना पड़ता है। जब बच्चेदानी और ओवरीज रिमूव हो जाती हैं, तो अक्सर महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन रिलीज नहीं होता है। ऐसे में महिलाओं को सर्जरी के बाद से ही मेनोपॉज के लक्षणों को झेलना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी (यूट्रस) के ऑपरेशन के बाद खान-पान से जुड़ी इन 7 बातों का रखें ध्यान , तेजी से होगी रिकवरी

बच्चेदानी की सर्जरी के बाद एस्ट्रोजन कम होने के लक्षण- Symptoms Of Low Estrogen Levels After Hysterectomy In Hindi

Symptoms Of Low Estrogen Levels After Hysterectomy In Hindi

आपको यह स्पष्ट कर दें कि बच्चेदानी की सर्जरी के बाद अक्सर जो लक्षण महिलाओं में नजर आते हैं, वे ट्रीटेबल नहीं होते हैं। हां, एक्सपर्ट की मदद से उन लक्षणों के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-

  • हॉट फ्लैशेज
  • वजाइनल डिस्कंफर्ट
  • नींद आने में समस्या
  • अर्ली मेनोपॉज
  • कमजोर याददाश्त
  • मासंपेशियों का कमजोर होना

बच्चेदानी के बाद लो एस्ट्रोजन के स्तर को कैसे मैनेज करें- How To Manage Estrogen Levels After Hysterectomy In Hindi

एस्ट्रोजन का स्तर कम हो, तो महिलाओं को अपनी जीवनशैली में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, जैसे-

  • एस्ट्रोजन रिच फूड को अपनी डाइट में शामिल करें। ब्रोकली, बंदगोभी, फ्लैक्स सीड और सीसम सीड आदि इसके बेहतरी विकल्प हैं।
  • आप बच्चेदानी की सर्जरी के बाद एस्ट्रोजन के स्तर को बैलेंस करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर सप्लीमेंट ले सकती हैं। इससे भी एस्ट्रोजन को मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • एस्ट्रोजन के स्तर को बैलेंस करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में हेल्दी आदतों को अपनाएं। जैसे अपने वजन को बढ़ने न दें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और तनाव का स्तर कम करें।
  • एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें। ध्यान रखें कि जब महिलाएं पूरी नींद नहीं लेती हैं, तो इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, जिससे एस्ट्रोजन का स्तर और कम हो जाता है। नतीजतन, उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं होने लगती हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

PCOS के संकेतों से किस तरह जुड़ी हुई है हार्मोनल हेल्थ? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer