एनीमिया के कारण शरीर में रेड ब्लड सैल्स की कमी हो जाती है। कई लोग और एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि स्ट्रेस के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को स्ट्रेस होता है उनमें आयरन की मात्रा पर हार्मोन्स का असर होता है जिसके चलते एनीमिया की समस्या हो सकती है। इस लेख में हम एनीमिया और स्ट्रेस के बीच के कनेक्शन पर बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source: everydayhealth
स्ट्रेस और एनीमिया में क्या कनेक्शन है? (Connection between stress and anemia)
ज्यादा स्ट्रेस और लगातार स्ट्रे्स बने रहने के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है। ज्यादा स्ट्रेस के कारण शरीर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जो आयरन और प्रोटीन के लिए जरूरी है। आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है जो देखा जाए कि अगर स्ट्रेस बढ़ेगा तो एनीमिया की समस्या हो सकती है। स्ट्रेस के कारण शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है जिसके कारण माइल्ड एनीमिया भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर के लिए क्यों जरूरी है एस्ट्रोजन हार्मोन? एक्सपर्ट से जानें इस हार्मोन के मुख्य फंक्शन
क्या है एक्सपर्ट की राय?
कई एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि स्ट्रेस और एनीमिया में कनेक्शन है। डॉ सीमा ने बताया कि इस पर कोई ठोस स्टडी तो नहीं है पर ओपीडी में आने वाले मरीज जो एनीमिया के शिकार थे उनमें डिप्रेशन के लक्षण भी कई बार देखे जाते हैं जिस आधार पर और साइंटिफिक फैक्ट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि एनीमिया और स्ट्रेस में गहरा नाता है। आपको ये भी बता दें कि थोड़ा स्ट्रेस परेशानी की बात नहीं है पर अगर स्ट्रेस ज्यादा है तो आप एनीमिया के शिकार हो सकते हैं।
स्ट्रेस और एनीमिया को कंट्रोल कैसे करें? (How to control stress and anemia)
image source: destinationdeluxe
- ब्रीदिंग पैटर्न और मेडिटेशन की मदद से आप स्ट्रेस को कंट्रोल कर सकते हैं।
- अगर आप स्ट्रेस को कंट्रोल करेंगे तो एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं।
- आपको आराम करने के लिए टाइम निकालना चाहिए और नींद पूरी करनी चाहिए इससे आप स्ट्रेस को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।
- इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी और स्ट्रेस कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
- अगर आपकी लाइफस्टाइल खराब है तो भी आपको स्ट्रेस की समस्या हो सकती है, लाइफस्टाइल से अनहेल्दी फूड्स हटा दें और एक्सरसाइज को शामिल करें।
एनीमिया और स्ट्रेस से बचने के लिए सही डाइट लें (Healthy diet to prevent anemia and stress)
एनीमिया और स्ट्रेस दोनों को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। अगर आप दोनों समस्याओं से बचना चाहते हैं तो मैग्निशियम रिच डाइट लेनी चाहिए, अगर शरीर में मैग्निशियम की मात्रा कम होगी तो स्ट्रेस बढ़ सकता है और एनीमिया की समस्या हो सकती है। वहीं आपको अपनी डाइट में अंडों को शामिल करना चाहिए। अंडों में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जिससे स्ट्रेस और एनीमिया की समस्या से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हर समय उदास और परेशान रहना हो सकता है Dysthymia का संकेत, जानें इस मानसिक विकार के लक्षण और इलाज
गर्भवती हैं तो स्ट्रेस कंट्रोल करना जरूरी है
अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान सांस लेने में तकलीफ हो रही है, हार्ट पल्पिटेशन की समस्या हो रही है, थकान महसूस हो रही है तो आपको एनीमिया की शिकायत हो सकती है। एनीमिया होने पर शरीर में ब्लड की मात्रा कम हो जाती है, रेड ब्लड सैल्स कम हो जाते हैं जिसके कारण आपको ये सभी लक्षण नजर आते हैं। अगर आप गर्भवती हैं तो स्ट्रेस से बचने के लिए रोजाना मेडिटेशन करें, रोजाना 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करें और समय-समय पर आयरन का लेवल शरीर में चेक करवाते रहें।
स्ट्रेस और एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए आप हेल्दी डाइट लें, मेडिटेट करें और ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद लें।
main image source: ctfassets