Doctor Verified

गर्भावस्था में होने वाली समस्या है प्लेसेंटा प्रिविया, क्या इससे भ्रूण को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें

Will My Baby Be Ok If I Have Placenta Previa In Hindi: प्लेसेंटा प्रिविया होने पर गर्भ में पल रहे शिशु पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। स्टिल बर्थ, समय से पहले बच्चे का जन्म आदि समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्भावस्था में होने वाली समस्या है प्लेसेंटा प्रिविया, क्या इससे भ्रूण को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें


Does Placenta Previa Hurt The Baby In Hindi: प्लेसेंटा प्रिविया प्रेग्नेंसी में होने वाली एक गंभीर समस्या है। इस समस्या के होने पर प्लेसेंटा सर्विक्स या यूट्रस की ओपनिंग को आंशिक रूप से या पूरी तरह कवर कर लेता ह। इस समस्या के कारण डिलीवरी के पहले, इस दौरन या सइके बाद महिला को गंभीर रूप से ब्लीडिंग हो सकती है। यहां महिलाओं के मन में यह सवाल भी उठ सकता है कि प्लेसेंटा प्रिविया के कारण गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी निगेटिव असर पड़ सकता है? आइए, जानते हैं कि प्लेसेंटा प्रिविया के कारण गर्भ में पल रहे शिशु को स्वास्थ्य पर किस तरह का असर देखने को मिल सकता है? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की। जानने के लिए आप भी लेख पूरा पढ़ें।

प्लेसेंटा प्रिविया के कारण भ्रूण को होने वाले नुकसान- Does Placenta Previa Hurt The Baby In HindiDoes-Placenta-Previa-Hurt-The-Baby-02

फीटल डिस्ट्रेस

फीटल डिस्ट्रेस का मतलब है कि भू्रण पर संकट या तनाव का अहसास होना। प्लेसेंटा प्रिविया होने पर भ्रूण तक ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है, जिससे भ्रूण को का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, उसे तनाव का अहसास हो सकता है। इस स्थिति में भ्रूण का हार्ट रेट पैटर्न में बदलाव देखने को मिल सकता है। बच्चे के स्वास्थ्य के लिए यह कंडीशन सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान प्लेसेंटा प्रिविया हो सकता है खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव

जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना

प्लेसेंटा प्रिविया के कारण जन्म के समय बच्चे का वजन कम हो सकता ह। असल में, प्लेसेंटा प्रिविया के कारण बच्चे तक ब्लड फ्लो सही तरह से नहीं होता है। ऐसे में बच्चे तक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिस कारण उनका वजन प्रभावित हो सकता है। ध्यान रखें कि जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना सही नहीं है। इस संबंध मं डॉक्टर को सभी बातें पता होनी जरूरी है।

समय से पहले बच्चे का जन्म

Does-Placenta-Previa-Hurt-The-Baby-01

प्लेसेंटा प्रिविया के कारण बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है। इसे हम प्रीटर्म बर्थ के नाम से जानते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि अगर समय से पहले बच्चे का जन्म हो जाता है, तो यह उसके विकास के लिए सही नहीं है। कई बच्चे समय से पहले जन्म के कारण कमजोर होते हैं और मानसिक-शारीरिक विकास भी धीमा होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भ में बच्चे की नाल नीचे हो तो क्या करें? जानें डॉक्टर की राय

स्टिलबर्थ की आशंका

प्लेसेंटा प्रिविया के कारण स्टिलबर्थ की आशंका बढ़ जाती है। आपको बता दें कि स्टिलबर्थ वह कंडीशन होती है, जिसमें 20 सप्ताह से पहले गर्भ में ही भ्रूण की मृत्यु हो जाना। वैसे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन प्लेसेंटा प्रिविया भी इसकी एक वजह है। 

प्लेसेंटा प्रिविया के लिए कब जाएं डॉक्टर के पास

प्लेसेंटा प्रिविया होने पर महिला को इसकी पुष्टिकरण डॉक्टर के पास जाकर ही करनी होती है। असल में, प्लेसेंटा प्रिविया होने पर महिला को वजाइनल ब्लीडिंग होती है। आमतौर पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग का कारण समझ नहीं आता है और वे घबरा जाती हैं। अगर किसी भी महिला को गर्भावस्था में ब्लीडिंग हो रही है, तो उन्हें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आपको बता दें कि प्लेसेंटा प्रिविया की समस्या होने पर 20 सप्ताह के बाद महिला को ब्लीडिंग की शिकायत हो सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

गर्भ में भी शिशु लेता है हिचकी, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और कारण

Disclaimer