
Can Placenta Previa Cause Pain In Hindi: प्लेसेंट प्रीविया गर्भवती महिलाओं में होने वाली कंडीशन है। इसकी वजह से प्रेग्नेंसी में जटिलताएं आ सकती हैं। यही कारण है कि अगर किसी महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की दिक्कत हो जाती है, तो उन्हें सिजेरियन डिलीवरी की सलाह दी जाती है। आमतौर पर प्लेसेंट प्रीविया होने पर किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। इसका पता लगाने के लिए महिला को अल्ट्रा साउंड करवाना पड़ता है। हां, कभी-कभी प्लेसेंट प्रीविया होने पर ब्लीडिंग के स्पॉट्स नजर आ सकते हैं। जैसा कि आपको पता ही है कि प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होना सामान्य नहीं है। यहां यह जान लेना जरूरी महसूस होता है कि अगर किसी को प्लेसेंट प्रीविया है, तो क्या उन्हें दर्द का अहसास हो सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है।
क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण प्रेग्नेंट महिला को दर्द हो सकता है?- Can Placenta Previa Cause Pain In Hindi
प्लेसेंटा प्रीविया होने पर महिलाओं में किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण महिला को पेट में दर्द का अहसास हो सकता है? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "प्लेसेंटा प्रीविया होने पर तीव्र दर्द का अहसास हो, यह जरूरी नहीं है। अगर लेबर शुरू होने वाला है, तो ऐसे में प्लेसेंटा प्रीविया के कारण दर्द हो सकता है। इसके अलावा, अगर प्लेसेंटा यूट्रस से किसी कारणवश अलग हो जाए, तो भी महिला को दर्द का अहसास हो सकता है।" डॉक्टर आगे बताती हैं, "हालांकि, प्लेसेंटा प्रीविया के कारण लेबर के दौरान दर्द का अहसास हो सकता है। लेकिन, इस मेडिकल में कंडीशन में महिला को किसी तरह का दर्द नहीं होता है। हां, 20वे सप्ताह की प्रेग्नेंसी के बाद वजाइनल ब्लीडिंग जरूर हो सकती है।"
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में होने वाली समस्या है प्लेसेंटा प्रिविया, क्या इससे भ्रूण को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें
कैसे पहचानें प्लेसेंटा प्रीविया है
डॉक्टर यह स्पष्ट करते हैं कि प्लेसेंटा प्रीविया के कोई खास लक्षण 20 सप्ताह तक नजर नहीं आते हैं। ऐसे में शरीर में हो रहे बदलावों पर गौर किया जाना जरूरी है, जैसे-
स्पॉटिंग होना
अगर हैवी ब्लीडिंग होने से पहले स्पॉटिंग होने लगते, तो इसे खतरे की घंटी समझना चाहिए। ब्लीडिंग होने पर लापरवाही न करें। उसी समय डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं।
क्रैम्प्स महसूस होना
वैसे तो प्लेसेंटा प्रीविया में तीव्र दर्द नहीं होता है। लेकिन, कुछ मामलों में 20 सप्ताह बाद क्रैम्प्स जैसा महसूस हो सकता है। ऐसा ब्लीडिंग के दौरान या गर्भाशय में संकुचन के कारण हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान प्लेसेंटा प्रिविया हो सकता है खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव
यौन संबंध बनाने पर ब्लीडिंग होना
प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या होने पर यौन संबंध बनाने के बाद महिला को ब्लीडिंग हो सकती है। वैसे तो प्रेग्नेंसी में सेक्स किया जाना चाहिए या नहीं, यह बात मलिहा की हेल्थ पर निर्भर करती है। चूंकि, प्लेसेंटा प्रीविया का पता नहीं चलता है। ऐसी स्थिति में कई महिला सामान्य यौन संबंध स्थापित कर सकती है। इस दौरान अगर ब्लीडिंग होने लगे तो लापरवाही न बरतें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version