Is It Safe To Have Intercourse With Placenta Previa In Hindi: प्लेसेंटा प्रीविया गर्भावस्था में होने वाली एक कंडीशन है। इस सिचुएशन में प्लेसेंटा गर्भाशय को पूरी तरह से या आधे-अधूरे तरीको से कवर कर लेता है। अगर महिला को इस तरह की कंडीशन होती है, तो उन्हें अपने गर्भ में पल रहे शिशु का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो प्लेसेंट प्रीविया के कारण डिलीवरी के दौरान या इसके बाद हैवी ब्लीडिंग हो सकती है। इस तरह की स्थिति को महिला को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर अल्ट्रासाउंड की मदद से यह स्पष्ट होता है कि महिला को प्लेसेंट प्रीविया की समस्या है, तो उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का ध्यान रखना चाहिए। विशेषकर, यह समझना जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान प्लेसेंट प्रीविया होने की स्थिति में क्या यौन संबंध बनाना सही है? आइए, जानते हैं इस बारे में।
क्या प्लेसेंटा प्रीविया होने पर यौन संबंध बनाना सुरक्षित है- Is It Safe To Have Intercourse With Placenta Previa In Hindi
जैसा कि यह स्पष्ट है कि प्लेसेंटा प्रीविया एक गंभीर समस्या है। यह बच्चे की जान के लिए जोखिम खड़ी कर सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि महिलाएं बहुत ही सावधानी बरतें। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या महिलाओं को प्लेसेंटा प्रीविया होने की स्थिति में यौन संबंध बनाना चाहिए? इस बारे में आइए, जानते हैं मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले का कहना है, "प्लेसेंटा प्रीविया होने पर महिलाओं को यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। यह बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। इससे बच्चे की जान को जोखिम हो सकता है। यहां तक कि डिलीवरी के दौरन जटिलताएं भी बढ़ सकती हैं।" डॉक्टर आगे कहते हैं, "प्लेसेंटा प्रीविया की स्थिति में शारीरिक संबंध बनाने से ब्लीडिंग का रिस्क भी बढ़ जाता है। इसलिए, महिलाओं के लिए जरूरी है कि इस स्थिति का पता चलते ही, वे यौन संबंध बनाने से बचें।"
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था में होने वाली समस्या है प्लेसेंटा प्रिविया, क्या इससे भ्रूण को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें
प्लेसेंटा प्रीविया में यौन संबंध बनाने के कारण होने वाली परेशानियां
अब तक आपको यह समझ आ गया होगा कि प्लेसेंटा प्रीविया एक जोखिम भरी परिस्थिति है। ऐसे में यौन संबंध बनाना बिल्कुल सही नहीं है। आइए, जानते हैं कि इसकी वजह से महिला को किस तरह की परेशानी हो सकती है, जैसे प्लेसेंटा प्रीविया के कारण ब्लीडिंग का रिस्क बढ़ जाता है। असल में, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्लेसेंटा प्रीविया होने पर अगर इंटरकोर्स किया जाए, तो ऐसे में गर्भाशय में संकुचन महसूस हो सकता है। यह सर्विक्स को भी इरिटेट कर सकता है। ऐसे में हेमरेज की दिक्कत भी होने का रिस्क रहता है। नतीजतन, डिलीवरी के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, जो कि बच्चे और मां दोनों के लिए जानेलवा साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान प्लेसेंटा प्रिविया हो सकता है खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव
डॉक्टर की सलाह
प्लेसेंटा प्रीविया होने पर गर्भवती मलिहा को हर क्षण डॉक्टर की देखरेख में रहना चाहिए। ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे उनकी सेहत और गर्भ में पल रहे शिशु पर निगेटिव असर पड़ सकता है। डॉक्टर की मानें, तो इन दिनों यौन संबंध न बनाएं और ऐसी कोई एक्टिविटी न करें, जो आपकी वजाइनल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है।