Can Placenta Previa Cause Birth Defects In Hindi: प्लेसेंटा प्रीविया एक तरह की गंभीर मेडिकल कंडीशन है, जो कि प्रेग्नेंसी में होती है। इस स्थिति में प्लेसेंट गर्भाशय ग्रीवा को आंशिक या पूरी तरह कवर कर लेती है। वैसे तो प्लेसेंटा प्रीविया होने पर महिला को किसी तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं। किसी महिला को प्लेसेंटा प्रीविया है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए अल्ट्रा साउंड करवाना पड़ता है। प्लेसेंटा प्रीविया की वजह से नॉर्मल डिलीवरी भी नहीं हो पाती है, क्योंकि इससे बच्चे की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए, इस स्थिति में महिला की सिजेरियन डिलीवरी करवाई जाती है। यहां यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण शिशु को जन्मदोष हो सकता है? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण बच्चे में जन्मदोष हो सकता है?- Can Placenta Previa Cause Birth Defects In Hindi
विशेषज्ञों की मानें, तो प्लेसेंटा प्रीविया के कारण प्रेग्नेंसी में जटिलताएं आ सकती हैं। प्लेसेंटा प्रीविया होने पर महिला को 20वे सप्ताह के बाद ब्लीडिंग या स्पॉटिंग हो सकती है। ब्लीडिंग के दौरान क्रैम्प्स या पेट दर्द की समस्या भी देखी जा सकती है। हालांकि, ऐसा कम होता है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि प्लेसेंटा प्रीविया के दौरान प्रेग्नेंसी से जुड़ी जटिलताएं होती हैं। लेकिन, यह कहना कि प्लेसेंटा प्रीविया के कारण बच्चे में जन्मदोष होता है, सही नहीं होगा। असल में, प्लेसेंटा प्रीविया के कारण बच्चे को किसी तरह की बीमारी या बर्थ डिफेक्ट नहीं होता है। हां, अगर डिलीवरी के दौरान किसी तरह की जटिलताएं बढ़ जाती हैं, जिससे मां की जान को खतरा होता है, तो इसका निगेटिव असर बच्चे पर भी देखने को मिल सकता है।’ हां, फिनलैंड में हुए एक अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि प्लेसेंटा प्रीविया के कारण बच्चों में जन्मजात विसंगतियां हो सकती हैं। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई में प्राकशित आलेख भी करता है। वहीं cleveland clinic की मानें, प्लेसेंटा प्रीविया के कारण जन्मदोष होना दुर्लभ मामलों में ही देखा जा सकता है।
हालांकि, इस संदर्भ में अभी और रिसर्च किए जाने चाहिए ताकि इस सवाल का सटीक जवाब मिल सके। प्लेसेंटा प्रीविया होने पर बच्चे को किस तरह की समस्या हो सकती है, इस लेख में आगे जानेंगे।
प्लेसेंटा प्रीविया के कारण बच्चे को होने वाली समस्याएं
प्रीमेच्योर डिलीवरी
कई बार ऐसा हो सकता है कि प्लेसेंटा प्रीविया के कारण बच्चे की प्रीमैच्योर डिलीवरी करवानी पड़े। हालांकि, यह कंडीशन बहुत खतरनाक होती है। फिर भी अगर बच्चे और मां की जान को बचाने के लिए कई बार डॉक्टर इस तरह के फैसले करते हैं। समय से पहले डिलीवरी के कारण कई बच्चों को सांस से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं।
अन्य परेशानियां
कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि प्लेसेंटा प्रीविया के कारण स्टिल बर्थ भी हो सकता है। इसका मतलब है कि जन्म के समय बच्चे की मृत्यु हो जाना। इसके अलावा, कई बच्चों को रेस्पीरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की समस्या भी हो जाती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version