Doctor Verified

क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण समय से पहले बच्चे का जन्म हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

कई बार गर्भवती महिला को आखिरी महीनों में प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या भी देखी जाती है। आइये इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं प्लेसेंटा प्रीविया के कारण समय से पहले बच्चे का जन्म हो सकता है-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण समय से पहले बच्चे का जन्म हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

Can Placenta Previa Cause Premature Birth In Hindi: प्लेसेंटा प्रीविया प्रेग्नेंसी यानी गर्भवास्था के दौरान होने वाली एक समस्या है। दरअसल, इस समय प्लेसेंटा, यूट्रस के मुंह को थोड़ा या पूरी तरह से कवर कर देता है। इस कारण कई बार समय से पहले ही बच्चे का जन्म हो जाता है यानी प्री-मैच्योर बर्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। यह स्थिति कई बार होने वाले बच्चे के लिए मुश्किल भी पैदा कर देती है। इसी समस्या के बारे में इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण समय से पहले बच्चे का जन्म हो सकता है?- Can Placenta Previa Cause Premature Birth In Hindi

can-placenta-previa-cause-premature-birth-01

  • प्लेसेंटा प्रीविया की दिक्कत होने पर गर्भवती महिला को  ब्लीडिंग शुरू हो जाती है और इससे समय से पहले प्रसव पीड़ा होने लगती है, जिससे प्री-मैच्योर बर्थ होने की संभावना बढ़  जाती है।
  • प्लेसेंटा, यूट्रस के पास होता है, जो यूट्रस को पतला कर देता है, इस कारण प्री-मैच्योर बर्थ होने का रिस्क बढ़ जाता है।
  • प्लेसेंटा प्रीविया से  गर्भ में पल रहे बच्चे को ब्लड सप्लाई कम हो जाती है, जिससे प्री-  मैच्योर बर्थ होने का रिस्क बढ़ जाता है।

क्यों होती है यह समस्या- What Causes Placenta Previa In Hindi

प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या कई कारणों से हो सकती है। सबसे पहला कारण है, किसी महिला की पहले ही सिजेरियन डिलीवरी हुई हो। ऐसे में दूसरी प्रेग्नेंसी में प्लेसेंटा प्रीविया की दिक्कत होने की संभावना बढ़ जाती है। दूसरा कारण है कि अगर महिला की  उम्र 35 वर्ष से ज्यादा हो, ऐसे में प्लेसेंटा प्रीविया की दिक्कत होने का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या उन महिलाओं को भी होती है, जिनके कई बच्चे हुए हों या जिनके कई गर्भपात हो चुके हों। जो महिलाएं बहुत अधिक धूम्रपान करती हैं, उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान प्लेसेंटा प्रीविया जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढें: क्या प्लेसेंटा प्रीविया में नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है? जानें डॉक्टर से

कैसे पहचानें इसके लक्षणों को 

  • इस समस्या को बड़ी आसानी से पहचाना जा सकता है। जैसे प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक बिना दर्द के ब्लीडिंग हो जाए, तो समझिए कि प्लेसेंटा प्रीविया की दिक्कत का सामना गर्भवती महिला कर रही है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। 
  • दूसरा लक्षण है कि अगर गर्भवती महिला को अचानक ही पेट में क्रैंप्स होने लगें। 
  • तीसरा और जरूरी लक्षण है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मूवमेंट में कमी आ जाए।ऐसा लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर से बात करनी चाहिए। दरअसल, यह लक्षण प्लेसेंटा प्रीविया का होता है और इस कारण प्री-मैच्योर बर्थ होने की संभावना बढ़ जाती है। 
  • एक और जरूरी और आखिरी लक्षण है कि गर्भवती महिला को बहुत ज्यादा पेल्विक प्रेशर महसूस होने लगे। ऐसे में समझ जाना चाहिए कि प्लेसेंटा प्रीविया की दिक्कत का सामना वह महिला कर रही है और उसके यूट्रस को प्लेसेंटा ने कवर कर दिया है।

जरूरी सावधानियों पर गौर करें 

  • प्रेग्नेंसी के दौरान रेग्युलर एल्ट्रासाउंड करवाना बहुत जरूरी है, जिससे प्लेसेंटा को सही जगह पर मॉनिटर करना आसान होता है। 
  • डॉक्टर ऐसी स्तिथि में पूरी तरह से आराम करने की सलाह देते हैं। आराम करने से खतरा कुछ कम हो जाता है। शारीरिक गतिविधि डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करनी चाहिए। 
  • प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या होने पर डॉक्टर सिजेरियन डिलीवरी की सलाह देते हैं, इसलिए अगर ऐसी स्थिति आए तो खुद को मानसिक रूप से इसके लिए तैयार करें। 
  • प्लेसेंटा प्रीविया में प्री-मैच्योर बर्थ का  रिस्क बहुत बढ़ जाता है, तो जितना हो सके एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश करें। स्मोकिंग जैसी आदतों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। 

इन बातों का अगर कोई भी गर्भवती महिला ध्यान रखेगी तो प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली इस समस्या को आसानी से संभाल सकती है। लेकिन इसके लिए डॉक्टर की सलाह मानना और देख-रेख में रहना जरूरी है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्लेसेंटा प्रीविया के कारण प्रेग्नेंट महिला को दर्द हो सकता है? समझें डॉक्टर से

Disclaimer