Does Magnesium Help in Relieving Constipation: कब्ज को अंग्रेजी में कॉन्स्टिपेशन कहते हैं। यह पाचन-तंत्र की समस्या है। इसमें व्यक्ति को मल त्याग करने में मुश्किल होती है। इस वजह से मल त्याग की प्रक्रिया बहुत धीमी और दर्द भरी होती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें अक्सर मल त्याग करने में अनियमितता महसूस होती है। पेट में हमेशा गैस रहती है, पेट में भारीपन भी महसूस होता है। कब्ज के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- पानी का सेवन न करना, फाइबर का कम सेवन करना, अनियमित खान-पान, शारीरिक व्यायाम न करना, एक ही जगह पर बैठे रहना, मानसिक तनाव महसूस होना आदि। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि कब्ज की समस्या दूर करने के लिए मैग्नीशियम का सेवन फायदेमंद होता है। जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
क्या मैग्नीशियम कब्ज दूर करने का कारगर उपाय है?- Does Magnesium Cures Constipation
मैग्नीशियम एक मिनरल है। इसमें प्राकृतिक खनिज और धातुओं का मिश्रण मौजूद होता है। मैग्नीशियम कब्ज को दूर करने में मददगार हो सकता है क्योंकि यह पाचन प्रणाली को सहायता प्रदान करता है। मैग्नीशियम आपके मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। जब पाचन प्रक्रिया सही तरीके से हो पाती है, तो कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। मैग्नीशियम आंतों में पानी खींचता है। मैग्नीशियम आंतों की मांसपेशियों को आराम देता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। मैग्नीशियम का मुख्य काम है शरीर के कई बायोकेमिकल प्रक्रियाओं को सहायक बनाना। हड्डियां, दिल के स्वास्थ्य, न्यूरोमस्कुलर फंक्शन के लिए मैग्नीशियम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में भी मैग्नीशियम का सेवन फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से पेट के इन्फेक्शन और बीमारियों से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- अगर कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा तो ट्राई करें ये 5 आसान टिप्स, जल्द होगी समस्या दूर
मैग्नीशियम से कब्ज की समस्या कैसे दूर करें?- How to Cure Constipation
- कब्ज की समस्या दूर करने के लिए मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सही मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
- इसके अलावा मैग्नीशियम-रिच आहार खाएं। इससे पाचन-क्रिया मजबूत होती है। साग-सब्जियों, दालें, अंकुरित अनाज, अखरोट और बीज आदि का सेवन करें।
- कब्ज की समस्या दूर करने के लिए पानी का सेवन करें और मैग्नीशियम के साथ-साथ फाइबर को भी अपनी डाइट में शामिल करें।
- कब्ज की समस्या दूर करने के लिए मैग्नीशियम का सेवन करने के साथ-साथ एक्सरसाइज करें। इससे कब्ज, एसिडिटी, अपच की समस्या दूर होती है।
अगर कब्ज की समस्या ज्यादा दिनों तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। यह जानकारी पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर करना न भूलें।