Doctor Verified

क्या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के बाल जल्दी हो जाते हैं सफेद? जानें इन दोनों के बीच संबंध

कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के बाल जल्दी हो जाते हैं सफेद? जानें इन दोनों के बीच संबंध


Does High Blood Pressure Cause Gray Hair: हाई ब्लड प्रेशर आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। जब रीडिंग 120/80 से 129/80 एमएम एचजी से अधिक होता है, तो इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर कई अंगों को एक साथ नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अलावा हाई बीपी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है। इतना ही नहीं कुछ रिसर्च में यह भी साबित हो चुका है कि हाई ब्लड प्रेशर, उम्र से पहले सफेद बालों का कारण भी बन सकता है। सफेद या भूरे बाल हृदय रोग का संकेत हो सकता है। 

high bp

हाई ब्लड प्रेशर और सफेद बालों में संबंध (Can High Blood Pressure Cause Grey Hair)

हाई ब्लड प्रेशर, हृदय से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसके अलावा भी कई तरह के हृदय रोग किसी व्यक्ति को घेर सकते हैं। पुरुषों में हृदय रोग पुरुष पैटर्न गंजापन और समय से पहले सफेद बाल का कारण बन सकता है। युवा पुरुषों में हृदय रोग, महिलाओं की तुलना में अधिक हो सकता है। ग्रे या सफेद बालों को मतलब यह नहीं होता है कि कोई व्यक्ति बीमार है। यह संकेत दे सकता है कि आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी चल रही है। हाई ब्लड प्रेशर के अलावा समय से पहले सफेद बाल होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें तनाव, आनुवंशिकी, ऑटोइम्यून रोग, विटामिन बी 12 की कमी, धूम्रपान आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर के लिए प्राणायाम: हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) कंट्रोल में रखने के लिए करें ये 4 प्राणायाम

इन स्थितियों को न करें नजरअंदाज

हृदय हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है। हृदय शरीर के अन्य हिस्सों में रक्त पंप करने का काम करता है। इसमें थोड़ी सी भी गड़बड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए आपको कभी भी हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

  • सीने में तकलीफ 
  • सांस लेने में कठिनाई 
  • अनियमित दिल की धड़कन
  • मतली और अपच
  • पेट में दर्द हना
  • चक्कर आना और थकान लगना
  • बहुत ज़्यादा पसीना आना 

इसे भी पढ़ें- लो ब्लड प्रेशर के लिए प्राणायाम: बीपी लो होने पर करें ये 5 प्राणायाम, जल्द मिलेगा आराम 

grey hair

इन स्थितियों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि बाद में ये गंभीर रूप ले सकते हैं।  इसलिए अगर आपको हृदय रोग का कोई लक्षण नजर आ रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको उम्र से पहले गंजेपन की समस्या या फिर बाल सफेद होने की समस्या भी दिख रही है, तो इसे हल्के में न लें। समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट करें और अपना इलाज शुरू करवाएं.

Read Next

Fact Check: क्या खड़े होकर पानी पीने से वाकई घुटने खराब होते हैं? जानें इस दावे की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version